Page Loader
पहला टेस्ट: श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड ने हासिल की बढ़त, ऐसा रहा दूसरा दिन
श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड ने हासिल की बढ़त (तस्वीर: एक्स/@englandcricket)

पहला टेस्ट: श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड ने हासिल की बढ़त, ऐसा रहा दूसरा दिन

Aug 22, 2024
11:01 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 259/6 का स्कोर बना लिया है। इंग्लिश टीम की बढ़त फिलहाल 23 रन की हो गई है। इंग्लैंड से हैरी ब्रूक (56) और जेमी स्मिथ (72*) ने अर्धशतक लगाए हैं। बता दें कि श्रीलंका ने पहली पारी में 236 रन बनाए थे। आइए दूसरे दिन के खेल पर एक नजर डालते हैं।

इंग्लैंड 

इंग्लैंड ने जल्द गंवाए 4 विकेट 

कल के स्कोर 22/0 से आगे खेलने उतरी इंग्लिश टीम को बेन डकेट (18) के रूप में पहला झटका लग गया। इसके बाद कप्तान ओली पोप (6) और डैनियल लॉरेंस (30) भी पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड ने 67 रन तक ये विकेट गंवा दिए। संकट की घड़ी में जो रूट ने 42 रन की पारी खेली। इंग्लैंड ने 125 रन के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए।

ब्रूक

ब्रूक ने लगाया अपना नौवां टेस्ट अर्धशतक

जब इंग्लैंड ने 67 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब ब्रूक क्रीज पर आए। उन्होंने मौके मिलने पर कुछ आकर्षक शॉट लगाए और 59 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का नौवां अर्धशतक पूरा किया। वह 73 गेंदों पर 56 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके लगाए। उन्होंने रूट के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी भी निभाई। वह प्रभात जयसूर्या की गेंद पर बोल्ड हुए।

स्मिथ 

जेमी स्मिथ ने लगाया अपना तीसरा अर्धशतक

इंग्लैंड ने जब रूट का विकेट गंवाया था, तब स्मिथ क्रीज पर आए। उन्होंने टिककर बल्लेबाजी की और इंग्लिश पारी को स्थिरता दी। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने ब्रूक के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 62 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने क्रिस वोक्स (25) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी की। वह 97 गेंदों पर 72 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।

गेंदबाजी 

ऐसी रही श्रीलंका की गेंदबाजी

प्रभात जयसूर्या ने 2 विकेट अपने नाम किए। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने डकेट, लॉरेंस और पोप के रूप में अहम विकेट लिए। विश्वा के खाते में सिर्फ 1 विकेट आया। अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे मिलन रथनायके कोई विकेट नहीं ले सके। उन्होंने बल्लेबाजी में अर्धशतक लगाते हुए प्रभावित किया। दूसरे दिन बारिश और गीले मैदान के चलते काफी समय बर्बाद हुआ।