NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: जॉनी बेयरस्टो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 11,000 रन, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: जॉनी बेयरस्टो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 11,000 रन, जानिए आंकड़े 
    जॉनी बेयरस्टो ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है (तस्वीर: एक्स/ @englandcricket)

    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: जॉनी बेयरस्टो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 11,000 रन, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 05, 2023
    03:18 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 का पहला मुकाबला इंग्लैंड क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है।

    इस मुकाबले में इंग्लैंड टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। इसके बाद टीम के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

    उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले इंग्लैंड के 11वें बल्लेबाज बने हैं।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    आंकड़े 

    बेयरस्टो के अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों पर एक नजर 

    बेयरस्टो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला साल 2011 में खेला था। उन्होंने अब तक 264 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलते हुए 38.06 की औसत से 11,002 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 74.42 की रही है। उन्होंने 23 शतक और 51 अर्धशतक लगाए हैं। बेयरस्टो का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर 167 रन नाबाद रहा है।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप 2023 के पहले मैच में बेयरस्टो बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 33 रन बनाकर आउट हुए।

    रन

    इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी 

    इंग्लैंड टीम के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन जो रूट ने बनाए हैं। उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,000 से ज्यादा रन है।

    दूसरे स्थान पर टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक (15,737) हैं। कुक के बाद केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन (13,779) बनाए हैं।

    सक्रिय खिलाड़ियों में जोस बटलर के नाम 10,000 से ज्यादा रन है। सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन सचिन तेंदुलकर (34,357) ने बनाए हैं।

    टेस्ट

    टेस्ट क्रिकेट में कमाल के हैं बेयरस्टो के आंकड़े 

    बेयरस्टो ने इंग्लैंड के लिए 95 टेस्ट मैच खेले हैं और 37.20 की औसत से 5,804 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 167 रन रहा है।

    उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 12 शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं। बेयरस्टो टेस्ट में 12 बार नाबाद रहे हैं। इस खिलाड़ी ने अपना पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

    उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 31 जुलाई, 2023 को खेला था।

    वनडे

    वनडे और टी-20 में कैसे हैं बेयरस्टो के आंकड़े?

    वनडे क्रिकेट में बेयरस्टो ने 98 मुकाबले खेले हैं और 45.09 की औसत से 3,653 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 11 शतक और 15 अर्धशतक जड़े हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 103.92 की रही है। बेयरस्टो का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 141 रन रहा है।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 70 मुकाबले खेले हैं और इसमें 29.64 की औसत से 1,512 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    उन्होंने 90 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 10 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जॉनी बेयरस्टो
    वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    जॉनी बेयरस्टो

    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टेस्ट: बेयरेस्टो के 162 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने हासिल की बढ़त इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    एजबेस्टन टेस्ट: जॉनी बेयरेस्टो ने लगाया अपने करियर का 11वां टेस्ट शतक टेस्ट क्रिकेट
    एजबेस्टन टेस्ट: 284 पर सिमटी इंग्लैंड की पारी, भारत को मिली 132 रनों की बढ़त भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट
    एजबेस्टन टेस्ट: भारत ने हासिल की 257 रनों की बढ़त, ऐसा रहा तीसरा दिन चेतेश्वर पुजारा

    वनडे क्रिकेट

    भारत बनाम इंग्लैंड: अभ्यास मैच से पहले भावुक हुए अश्विन, कहा- यह मेरा आखिरी विश्व कप भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023 में हिस्सा लेने जा रहे 5 सबसे युवा खिलाड़ियों पर एक नजर  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023 में हिस्सा लेने जा रहे 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों पर एक नजर  वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023: क्या है बांग्लादेश क्रिकेट टीम की ताकत और कमजोरी? आंकड़ों से जानिए  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: रोहित शर्मा ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स कर सकते हैं अपने नाम  रोहित शर्मा
    वनडे विश्व कप 2023: क्या है न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की ताकत और कमजोरी? आंकड़ों से जानिए  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: श्रेयस अय्यर ये रिकॉर्ड्स कर सकते हैं अपने नाम  श्रेयस अय्यर

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ कैसा रहा है भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन?  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    ईरानी कप 2023: सौराष्ट्र की पारी लड़खड़ाई, शेष भारत के नाम रहा दूसरा दिन ईरानी कप
    वनडे विश्व कप 2023: बेन स्टोक्स टूर्नामेंट में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स, जानिए रोचक आंकड़े  बेन स्टोक्स
    वेस्टइंडीज महिला टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में हासिल किया 213 का लक्ष्य वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025