NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: जो रूट ने लगाया 29वां टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    खेलकूद

    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: जो रूट ने लगाया 29वां टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े 

    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: जो रूट ने लगाया 29वां टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 24, 2023, 10:30 am 0 मिनट में पढ़ें
    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: जो रूट ने लगाया 29वां टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 29वां शतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में हैरी ब्रूक के बाद जो रूट ने भी शतक जड़ दिया है। उन्होंने 182 गेंद में अपने करियर का 29वां शतक लगाया है। इंग्लैंड को मैच में शुरुआती झटके लगे थे। जैक क्रॉली (2), बेन डकेट (9) और ओली पोप (10) रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रूट ने ब्रूक के साथ पारी को संभाला। आइए उनके आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।

    जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में आंकड़े 

    रूट ने अभी तक इंग्लैंड के लिए 129 टेस्ट मैच खेले हैं और 49.69 की शानदार औसत से 10,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 29 शतक और 57 अर्धशतक भी लगाया है। उनके करियर में 5 दोहरे शतक भी हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 1,190 चौके और 29 छक्के लगाए हैं। उनके टेस्ट करियर का स्ट्राइक रेट 55.78 का है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 रन है।

    रूट का न्यूजीलैंड में दूसरा शतक 

    रूट ने न्यूजीलैंड में खेलते हुए अपना दूसरा शतक लगाया है। उन्होंने इंग्लैंड में 17 शतक, वेस्टइंडीज में 4 शतक, श्रीलंका में 3 शतक, भारत में 2 शतक और दक्षिण अफ्रीका में 1 शतक लगाए हैं। साल 2023 में यह रूट का पहला शतक है। उन्होंने इस साल 86.00 की औसत से 266 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 18वां टेस्ट खेल रहे रूट 50 से ज्यादा की औसत से 1,560 रन बना चुके हैं।

    रूट ने वार्नर के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी 

    सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में रूट दूसरे स्थान पर आ गए हैं और ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की बराबरी कर ली है। सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक विराट कोहली (74) के नाम है। दूसरे स्थान पर रूट हैं जिन्होंने (45) शतक और वार्नर ने भी (45) शतक बनाए हैं। रोहित शर्मा (43) शतकों के साथ चौथे और स्टीव स्मिथ (42) शतकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

    रूट ने की डॉन ब्रैडमैन की बराबरी 

    रूट के टेस्ट क्रिकेट में 29 शतक हो गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दोनों ने अपने टेस्ट करियर में 28 शतक बनाए थे। रूट ने ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी डॉन ब्रेडमैन की बराबरी भी कर ली है। जिनके टेस्ट क्रिकेट में 29 शतक हैं। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में सबसे ज्यादा 51 शतक लगाए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    जो रूट
    टेस्ट क्रिकेट

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: हैरी ब्रूक ने जड़ा टेस्ट करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    टेस्ट में लगातार 7वीं जीत दर्ज करने पर होंगी इंग्लैंड क्रिकेट टीम की नजरें, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    जेम्स एंडरसन ने बनाया सबसे अधिक उम्र में नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड जेम्स एंडरसन
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: दूसरे टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    महिला टी-20 विश्व कप, पहला सेमीफाइनल: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप, सेमीफाइनल: भारत को हराकर फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, ये बने रिकॉर्ड्स  महिला टी-20 विश्व कप
    DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली पर यौन उत्पीड़न के आरोप, महिला ने BCCI से की शिकायत- रिपोर्ट  DDCA
    महिला टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 173 रन का लक्ष्य, मूनी का अर्धशतक   ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    जो रूट

    सूर्यकुमार यादव बनाम सरफराज खान: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े? सूर्यकुमार यादव
    टी-20 लीग्स में खेलकर खुद को वनडे विश्व कप के लिए तैयार कर रहा हूं- रूट वनडे क्रिकेट
    केन विलियमसन ने टेस्ट में जड़ा पांचवां दोहरा शतक, न्यूजीलैंड को मिली 174 रन की बढ़त केन विलियमसन
    दूसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 182 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    रविंद्र जडेजा भारतीय जमीन पर पूरे कर सकते हैं अपने 200 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  रविंद्र जडेजा
    विराट कोहली घरेलू सरजमीं पर 4,000 रन बनाने से 77 रन दूर, जानिए उनके आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: तीसरे टेस्ट में अच्छी वापसी करेगी ऑस्ट्रेलिया- ग्लेन मैक्सवेल भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: इंदौर में होने वाले तीसरे टेस्ट के सभी टिकट बिके भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023