LOADING...
इंग्लैंड बनाम भारत: ऋषभ पंत WTC में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बने, हासिल की उपलब्धि
पंत WTC में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बने (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

इंग्लैंड बनाम भारत: ऋषभ पंत WTC में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बने, हासिल की उपलब्धि

Jul 24, 2025
08:01 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट की अपनी पहली पारी में अर्धशतक (54) लगाया। इस बीच वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। इसके साथ-साथ वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। आइए उनकी पारी और रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं।

पारी 

पंत ने खेली संघर्षपूर्ण पारी

मैच के पहले दिन 37 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर रिटायर्ट हर्ट होने वाले ऋषभ पंत दूसरे दिन ठाकुर के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का कुल 18वां और इंग्लैंड के खिलाफ 7वां अर्धशतक लगाया। उम्दा बल्लेबाजी करते हुए वह 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस संघर्षपूर्ण पारी में उन्होंने 75 गेंदों का सामना किया।

उपलब्धि 

WTC में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बने पंत

अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान पंत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के सभी चक्र को मिलाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। पंत के नाम WTC में अब 67 पारियों में 43.34 की औसत के साथ 2,731 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 6 शतक और 16 अर्धशतक लगाए। बता दें कि WTC में रोहित ने 69 पारियों में 41.15 की औसत से 2,716 रन बनाए थे।

Advertisement

छक्के 

टेस्ट में संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के वाले भारतीय 

पंत ने अपनी इस पारी में 2 छक्के लगाए। उनके अब टेस्ट करियर में कुल 90 छक्के हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में छक्कों के मामले में वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की है। बता दें कि सहवाग ने 103 टेस्ट की 178 पारियों के बाद 90 छक्के लगाए थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर रोहित (88) और चौथे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी (78) हैं।

Advertisement