Loading...
इंग्लैंड बनाम भारत: एजबेस्टन में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी भारतीय टीम, ऐसा रहा प्रदर्शन 
एजबेस्टन में बेहद खराब रहा है भारत का प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

इंग्लैंड बनाम भारत: एजबेस्टन में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी भारतीय टीम, ऐसा रहा प्रदर्शन 

Jun 25, 2025
04:25 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली। हेडिंग्ले टेस्ट में जीत के लिए मिले 371 रन के बड़े लक्ष्य को इंग्लिश टीम ने बेन डकेट के शतक (149) की बदौलत हासिल किया। अब सीरीज का दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैदान में भारत ने अब तक कोई टेस्ट नहीं जीता है। इस मैदान पर भारतीय टीम के प्रदर्शन के बारे में जानते हैं।

भारत 

एजबेस्टन में भारत ने हारे 7 टेस्ट 

भारत ने एजबेस्टन में 8 टेस्ट (1967-2022) खेले, जिसमें से 7 में उन्हें हार मिली थी और सिर्फ 1 टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

इस मैदान पर भारत का सर्वोच्च टीम स्कोर 416 रन रहा था। वहीं, सबसे कम स्कोर 92 रन रहा था।

इस मैदान में भारत का इकलौता ड्रॉ 1986 में आया था। कपिल देव उस मुकाबले में भारत की कप्तानी कर रहे थे।

इंग्लैंड 

इंग्लैंड में एजबेस्टन में जीते हैं 30 टेस्ट 

एजबेस्टन में इंग्लैंड ने कुल 56 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें से 30 में टीम को जीत मिली, जबकि 11 में हार का सामना करना पड़ा। इस बीच 15 टेस्ट ड्रॉ रहे थे।

इंग्लिश टीम का इस मैदान पर सर्वोच्च टीम स्कोर 710 रन है।

वहीं, सबसे कम स्कोर 98 रन है।

इंग्लैंड ने यहां पर अपना पिछला टेस्ट जुलाई 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था और उसे 10 विकेट से जीता था।

ADVERTISEMENT

इंग्लैंड 

इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों ने एजबेस्टन में किया है कमाल 

जो रूट इस मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने यहां 9 मैचों की 16 पारियों में 70 की औसत से 920 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 3 शतक भी लगाए हैं।

उनके बाद एलिस्टर कुक ने 869 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में यहां सर्वाधिक विकेट जेम्स एंडरसन के नाम पर हैं। उन्होंने यहां 14 मैचों में 52 विकेट लिए थे।

बेन स्टोक्स ने यहां 7 मैचों में 27.25 की औसत से 20 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT

भारत 

इन भारतीय खिलाड़ियों ने एजबेस्टन में किया उम्दा प्रदर्शन 

विराट कोहली ने इस मैदान पर 4 पारियों में 57.75 की औसत से 231 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक भी शामिल था।

ऋषभ पंत ने यहां पर अपनी 2 पारियों में 203 रन बनाए हैं। उन्होंने भी यहां पर 1 शतक जड़ा है।

गेंदबाजी में चेतन शर्मा इस मैदान पर 10 विकेट ले चुके थे।

जसप्रीत बुमराह ने यहां पर अपने इकलौते टेस्ट में कुल 5 विकेट चटकाए थे।

ADVERTISEMENT