इंग्लैंड ने 2026-27 के लिए केंद्रीय अनुबंधों का किया ऐलान, इन 30 खिलाड़ियों को मिली जगह
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सोमवार (12 अक्टूबर) को 2026-27 सत्र के लिए 30 खिलाड़ियों की केंद्रीय अनुबंध सूची का ऐलान किया। तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को भी इस सूची में जगह मिली है। 32 वर्षीय इस खिलाड़ी को आखिरी बार 2023 में केंद्रीय अनुबंध मिला था। आगामी सीजन के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने केंद्रीय और डेवलपमेंट अनुबंधों को मिलाकर खिलाड़ियों की संख्या 30 से बढ़ाकर 39 कर दी है।
नई
इंग्लैंड ने इन खिलाड़ियों को पहली बार दिया केंद्रिय अनुबंध
इंग्लैंड की नई अनुबंध सूची में 30 केंद्रीय अनुबंध और 9 डेवलपमेंट डील शामिल हैं।
टॉम बैंटन, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्ब, एमिलियो गे, मैथ्यू फिशर और डैन लॉरेंस को पहली बार केंद्रीय अनुबंध मिला है।
सन्नी बेकर का अनुबंध बढ़ाकर 2 साल का कर दिया गया है। वहीं, कॉक्स और क्रोकोम्ब को भी 2 साल का अनुबंध मिला है। कुल 11 खिलाड़ियों के अनुबंध 30 सितंबर, 2028 तक के लिए हैं।
अनुबंध
इन खिलाड़ियों को मिला डेवलपमेंट अनुबंध
इंग्लैंड ने 6 खिलाड़ियों को पहली बार डेवलपमेंट अनुबंध दिया है। इनमें जेम्स कोल्स, मेसन क्रेन, बेन मैककिनी, लियाम पैटरसन-व्हाइट, थॉमस रीव और मैथ्यू रेविस शामिल हैं।
क्रेन 8 साल से अधिक समय बाद पहली बार इंग्लैंड की टीम में वापसी करने जा रहे हैं।
वहीं, 18 वर्षीय रीव इस सूची में सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस साल अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड की कप्तानी की थी और टीम को फाइनल तक पहुंचाया था।
अनुबंध
इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों को मिला अनुबंध
इंग्लैंड के लिए इन खिलाड़ियों को मिला अनुबंध: जो रूट, हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्ब, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, एमिलियो गे, मैथ्यू फिशर, विल जैक्स, डैन लॉरेंस, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, ओली रॉबिन्सन, फिल सॉल्ट, जेमी स्मिथ और जोश टंग।
बदलाव
कोचिंग ढांचे में भी हुआ बदलाव
ECB ने कोचिंग ढांचे में भी बदलाव किए हैं। माइक यार्डी को एलीट नेशनल बैटिंग लीड और रिचर्ड डॉसन को एलीट नेशनल स्पिन बॉलिंग लीड नियुक्त किया गया है।
ट्रॉय कूली तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।
टेस्ट टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग की मदद डॉसन, मार्कस ट्रेस्कोथिक, जेम्स फोस्टर और एरिक सिमंस करेंगे।
वहीं, ब्रेंडन मैकुलम के सफेद गेंद के कोचिंग स्टाफ में सारा टेलर, जीतन पटेल और टिम साउदी होंगे। केविन पीटरसन विशेषज्ञ मेंटर की भूमिका निभाएंगे।