
ECB ने वनडे विश्व कप 2023 के लिए घोषित की इंग्लैंड की अस्थाई क्रिकेट टीम
क्या है खबर?
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बुधवार को वनडे विश्व कप 2023 के लिए अपनी 15 सदस्यीय अस्थाई टीम की घोषणा कर दी है।
वनडे विश्व कप का आयोजन 5 अक्टूबर से भारतीय सरजमीं पर होगा। गत विजेता इंग्लैंड इस बार भी एक प्रमुख दावेदार के रूप में मैदान पर उतरेगा।
बता दें कि वनडे विश्व कप 2019 के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हराकर खिताब जीता था।
रिपोर्ट
ब्रुक और आर्चर को दल में जगह नहीं
हैरानी की बात यह है इस दल में विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रुक को जगह नहीं दी गई है। इसके अलावा स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी इस दल का हिस्सा नहीं हैं। इसका मतलब यह है कि यह दोनों विश्व कप नहीं खेलेंगे।
अस्थाई इंग्लिश टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कर्रन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड और क्रिस वोक्स।
बयान
मुख्य चयनकर्ता राइट ने क्या कहा?
इंग्लैंड के मुख्य चयनकर्ता ल्यूक राइट ने इंग्लिश टीम की घोषणा करते हुए कई अहम बातें कही।
उन्होंने कहा, "यह वह टीम है जिसे हम आगे बढ़ाने जा रहे हैं। यह कुछ खिलाड़ियों के लिए अविश्वसनीय रूप से कठिन है जो चूकने वाले हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "यह इंग्लिश क्रिकेट में हमारी ताकत और गहराई को दर्शाता है। टीम में ऐसे कई नाम हैं जो जगह बनाने के बड़े दावदारे हैं।"
बयान
स्टोक्स की वापसी से मजबूत होगी टीम- राइट
राइट ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "स्टोक्स की वापसी से टीम मजबूत होगी। उनकी मैच जिताने की क्षमता से हम परिचित हैं। मुझे यकीन है कि हर प्रशंसक उन्हें फिर से इंग्लैंड वनडे जर्सी में देखकर आनंद उठाएगा।"
स्टोक्स ने जुलाई 2022 में अपने वनडे संन्यास की घोषणा की थी। इस स्टार ऑलराउंडर को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ आगामी 4 मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है।
रिपोर्ट
वनडे विश्व कप 2023 में इंग्लैंड के मैच
इंग्लैंड टीम वनडे विश्व कप के पहले मैच में पिछले विश्व कप की उपविजेता टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। जानिए पूरा कार्यक्रम:
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - 05 अक्टूबर, अहमदाबाद
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश- 10 अक्टूबर, धर्मशाला
इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान- 15 अक्टूबर, दिल्ली
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका- 21 अक्टूबर, मुंबई
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका - 26 अक्टूबर, बैंगलोर
इंग्लैंड बनाम भारत - 29 अक्टूबर, लखनऊ
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया- 04 नवंबर, अहमदाबाद
इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड- 08 नवंबर, पुणे
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान- 11 नवंबर, कोलकाता