NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024 से बाहर हुए गस एटकिंसन, दुष्मंथ चमीरा कोलकाता नाइट राइडर्स में लेंगे उनकी जगह 
    अगली खबर
    IPL 2024 से बाहर हुए गस एटकिंसन, दुष्मंथ चमीरा कोलकाता नाइट राइडर्स में लेंगे उनकी जगह 
    दुष्मंथ चमीरा IPL 2024 में खेलते नजर आएंगे (तस्वीर: एक्स/@Dubai_Capitals)

    IPL 2024 से बाहर हुए गस एटकिंसन, दुष्मंथ चमीरा कोलकाता नाइट राइडर्स में लेंगे उनकी जगह 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 19, 2024
    05:32 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। टीम के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन IPL से बाहर हो गए हैं।

    अब उनकी जगह श्रीलंका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दुष्मंथ चमीरा फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं। चमीरा 50 लाख रुपये में फेंचाइजी का हिस्सा बने हैं।

    लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए IPL 2022 में चमीरा ने 9 मैच में 12 विकेट लिए थे।

    करियर

    चमीरा के IPL करियर पर एक नजर 

    चमीरा ने अपना पहला IPL मैच साल 2022 में खेला था। उन्होंने अब तक 12 मैच खेले हैं और इसकी 12 पारियों में 42.67 की औसत से 9 विकेट लिए हैं।

    उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अब तक 55 मैच खेले हैं। इसकी 55 पारियों में इस खिलाड़ी ने 28.87 की औसत से 55 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/17 का रहा है।

    जिम्बाब्वे के खिलाफ चमीरा ने अपना आखिरी टी-20 मैच फरवरी 2024 में खेला था।

    गेंदबाज

    पहली बार IPL खेल रहे थे एटकिंसन

    एटकिंसन इस सीजन पहली बार IPL खेलते हुए नजर आते। हालांकि, यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने इस लीग में ना खेलने का फैसला क्यों लिया है।

    उनके करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक टी-20 क्रिकेट में 46 मुकाबले खेले हैं। इसकी 45 पारियों में 19.62 की औसत से 62 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए इस खिलाड़ी ने 3 टी-20 में 6 विकेट झटके हैं।

    दल

    ऐसा है KKR का पूरा दल 

    ऐसा है KKR की पूरी टीम: नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जेसन रॉय, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिचेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, दुष्मंथ चमीरा और साकिब हुसैन।

    मिचेल स्टार्क को KKR ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वे IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे।

    टीम

    IPL 2023 में 7वें स्थान पर रही थी KKR 

    IPL 2023 में नितीश की कप्तानी में KKR ने 14 में से अपने 6 मैच जीते थे और 8 में शिकस्त झेली थी। अंक तालिका में टीम 7वें स्थान पर रही थी। IPL 2024 में अय्यर के नेतृत्व में टीम चुनौती पेश करेगी।

    साल 2012 में पहली बार KKR की टीम ने IPL का खिताब अपने नाम किया था।

    साल 2014 में एक बार फिर वे IPL चैंपियन बने थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री ने किया अमृत भारत स्टेशनों का शुभारंभ; ये क्यों खास, आम स्टेशनों से कितने अलग? नरेंद्र मोदी
    दुनिया के 5 सबसे महंगे अंतरिक्ष टेलीस्कोप कौन से हैं?  सौरमंडल
    दीपिका पादुकोण रातों-रात इन बड़ी फिल्मों से हुईं बाहर, सलमान खान की तो 4 फिल्में छोड़ी दीपिका पादुकोण
    इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पर लगाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान इलेक्ट्रिक वाहन

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: नीलामी में MI ने 8 खिलाड़ियों को खरीदा, जानिए कैसी है अब पूरी टीम  मुंबई इंडियंस
    IPL 2024 नीलामी: पंजाब किंग्स से हुई भारी चूक, इस गलत खिलाड़ी को खरीद लिया पंजाब किंग्स
    IPL 2024: नीलामी में CSK ने 6 खिलाड़ियों को खरीदा, जानिए कैसी है अब पूरी टीम  चेन्नई सुपरकिंग्स
    महेंद्र सिंह धोनी के साथ टेनिस खेलते नजर आए ऋषभ पंत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल महेंद्र सिंह धोनी

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 क्रिकेट: डेविड मिलर 10,000 रन बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले बल्लेबाज बने डेविड मिलर
    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज: पहले टी-20 मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य आंकड़े वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज: कप्तान रोवमैन पॉवेल का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट: घरेलू सरजमीं पर 39.08 की औसत से रन बनाते हैं डेविड वार्नर, जानिए आंकड़े  डेविड वार्नर

    क्रिकेट समाचार

    तीसरा टेस्ट: रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा अपना दूसरा शतक, पूरे किए 3,000 रन रविंद्र जडेजा
    तीसरा टेस्ट: भारतीय टीम ने पहले दिन बनाए 326 रन, रोहित और जडेजा ने जड़े शतक  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: सरफराज खान ने अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में जड़ा अर्धशतक, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    PCB ने हारिस रऊफ के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, समाप्त किया केंद्रीय अनुबंध पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025