दलीप ट्रॉफी 2026: वैभव सूर्यवंशी का नहीं चला बल्ला, महज 8 रन बनाकर लौटे पवेलियन
क्या है खबर?
भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन 2026 की शुरुआत आज से प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी के साथ हो गई है। टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सभी की नजरें ईस्ट जोन के नवनियुक्त उपकप्तान और युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी थीं। हालांकि, लाल गेंद के इस बड़े मंच पर उनका डेब्यू बेहद निराशाजनक रहा और वह महज 6 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें बिश्वोरजीत कोंथौजम ने अपना शिकार बनाया।
प्रयास
सूर्यवंशी ने किया आक्रामक बल्लेबाजी का प्रयास
मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम को कप्तान ईशान किशन और उपकप्तान सूर्यवंशी से एक मजबूत शुरुआत की उम्मीद थी।
सूर्यवंशी ने अपनी पारी की शुरुआत 2 चौके लगाकर आक्रामक अंदाज में की, लेकिन लाल गेंद की स्विंग के सामने उनकी तकनीक ज्यादा देर नहीं टिक सकी।
यही कारण रहा कि वह महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें सूर्यवंशी की पारी का वीडियो
🔴 VAIBHAV SURYAVANSHI DISMISSED FOR 8 RUNS 🤯
— Sam (@cricsam02) August 23, 2026
Duleep Trophy: East Zone vice-captain Vaibhav Suryavanshi dismissed for 8 (6). pic.twitter.com/8J5oa1GhoS
करियर
कैसा रहा है सूर्यवंशी का प्रथम श्रेणी करियर?
टी-20 और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सफेद गेंद से धमाल मचाने वाले सूर्यवंशी का लाल गेंद वाले प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रिकॉर्ड अभी भी साधारण बना हुआ है।
उन्होंने 2024 में अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था।
उसके बाद से वह अब तक 9 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 13 पारियों में 17.25 की साधारण औसत और लगभग 90 की स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 93 रन का रहा है।