Loading...
भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी पर दिनेश कार्तिक का अहम बयान, जानिए क्या कहा
भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी पर दिनेश कार्तिक ने अहम बयान दिया है

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी पर दिनेश कार्तिक का अहम बयान, जानिए क्या कहा

Oct 24, 2026
12:50 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। हालांकि, साल 2022 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 36 वर्षीय इस गेंदबाज की वापसी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। मुकाबले में उन्होंने बिना कोई विकेट चटकाए 4 ओवर में 49 रन लुटा दिए। उनके इस प्रदर्शन पर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अहम बयान दिया है।

बयान

कार्तिक ने क्या दिया बयान?

कार्तिक ने क्रिकबज से कहा, "उन्हें (भुवनेश्वर) नो-बॉल की वजह से नुकसान उठाना पड़ा। वह ऐसे गेंदबाज बिल्कुल नहीं हैं जो आमतौर पर नो-बॉल फेंकते हैं। मैं पूरी तरह आश्वस्त नहीं हूं कि ऐसा क्यों हुआ, लेकिन शायद यह थोड़े नर्वस होने की वजह से हो सकता है। एक मैच में उनके द्वारा 2 नो-बॉल फेंका जाना बेहद अस्वाभाविक है। इसलिए मैं यही मानूंगा कि वे अभी शारीरिक रूप से उतने तैयार नहीं हैं जितना वे खुद होना चाहते होंगे।"

जानकारी

नो-बॉल के कारण महंगे साबित हुए भवनेश्वर

कार्तिक ने कहा, "भुवनेश्वर का पहला और आखिरी ओवर बहुत अच्छा था। हालांकि, दूसरे और तीसरे ओवर में उनसे नो-बॉल हुईं और यही उनके महंगे स्पैल का मुख्य कारण बना, क्योंकि वे दोनों बहुत बड़े ओवर साबित हुए।"

ADVERTISEMENT

सलाह

कार्तिक ने आलोचकों को दी खास सलाह

कार्तिक ने खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर हो रही भुवनेश्वर की आलोचना पर कहा, "बहुत से प्रशंसक भुवनेश्वर की आलोचना कर रहे होंगे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का यह उनका पहला ही दिन था। इसलिए उन पर थोड़ा रहम खाइए और उन्हें थोड़ी राहत दीजिए। हालांकि, भुवनेश्वर भी नो-बॉल फेंकने की आदत को विकसित नहीं करना चाहेंगे। वे खुद जानते हैं कि वे इससे कहीं बेहतर गेंदबाज हैं, लेकिन इस मैच में वह बेहतर नहीं थे।"

ADVERTISEMENT