Page Loader
DC बनाम CSK: डेवोन कॉनवे ने लगाया इस सीजन का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
डेवोन कॉनवे ने IPL 2023 का छठा अर्धशतक लगाया। (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

DC बनाम CSK: डेवोन कॉनवे ने लगाया इस सीजन का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

May 20, 2023
05:38 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 67वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हो रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में CSK ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 223/3 का स्कोर बनाया। CSK के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा। यह इस सीजन में उनका छठा अर्धशतक रहा। कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच पहले विकेट के लिए 141 रन की साझेदारी हुई।

प्रदर्शन

IPL 2023 में कॉनवे का प्रदर्शन

कॉनवे ने 52 गेंदों पर 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 87 रन बनाए। IPL 2023 में कॉनवे अब तक 14 मैच की 13 पारियों में 53.18 की औसत और 138.63 की स्ट्राइक रेट से 585 रन बना चुके हैं। वह ऑरेंज कैप की सूची में तीसरे पायदान पर हैं। नाबाद 92 रन अब तक उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है। कॉनवे ने IPL में अब तक 20 पारियों में कुल 837 रन बनाए हैं।

अर्धशतक

इस इन टीमों के खिलाफ अर्धशतक जड़ चुके हैं कॉनवे

IPL 2023 में कॉनवे ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 38 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 45 गेंदों पर 83 रन, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 57 गेंदों पर नाबाद 77 रन की पारी खेली थी। CSK के सलामी बल्लेबाज ने कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ 40 गेंदों पर 56 रन और पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 52 गेंदों पर नाबाद 92 रन की पारी खेली थी।