NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्राॅफी 2024: देवदत्त पडिक्कल ने खेली प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    रणजी ट्राॅफी 2024: देवदत्त पडिक्कल ने खेली प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए आंकड़े 
    देवदत्त पडिक्कल ने पंजाब क्रिकेट टीम के खिलाफ कमाल की पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/ @BCCIdomestic)

    रणजी ट्राॅफी 2024: देवदत्त पडिक्कल ने खेली प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 06, 2024
    02:33 pm

    क्या है खबर?

    रणजी ट्रॉफी 2024 में कर्नाटक क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (193) ने पंजाब क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली है।

    यह पडिक्कल का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तीसरा शतक लगाया है। इसके अलावा यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका सबसे बड़ा स्कोर भी है।

    विजय हजारे ट्रॉफी के शानदार फॉर्म को 23 साल इस बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में भी जारी रखा है।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ो पर एक नजर डाल लेते हैं।

    पारी

    कैसी रही पडिक्कल की पारी?

    पंजाब की पहली पारी सिर्फ 152 रन पर खत्म हो गई थी। जवाब में 16 रन पर कर्नाटक को पहला झटका लगा।

    नंबर-3 पर पडिक्कल बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने 216 गेंद का सामना करते हुए 193 रन की शानदार पारी खेली।

    उनके बल्ले से 24 चौके और 4 छक्के निकले। पडिक्कल की स्ट्राइक रेट 89.35 की रही।

    कर्नाटक का यह बल्लेबाज 7 रन से अपना दोहरा शतक नहीं पूरा कर पाया और उन्हें प्रीरिट दत्ता ने पवेलियन भेजा।

    रन

    फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पूरे किए 1,500 रन 

    पडिक्कल ने 1,500 फर्स्ट क्लास रन भी पूरे कर लिए हैं। अभी इस खिलाड़ी के नाम 26 मैचों में 36 से ज्यादा की औसत से 1,673 रन हैं।

    3 शतकों के अलावा, पडिक्कल ने इस प्रारूप में 11 अर्द्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने साल 2018 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था और अब शीर्ष क्रम में कर्नाटक के लिए मुख्य बल्लेबाज हैं।

    पडिक्कल ने साल 2021 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 टी-20 मैच भी खेले थे।

    लिस्ट-A

    पडिक्कल के लिस्ट-A करियर पर एक नजर

    पडिक्कल ने अपने लिस्ट-A क्रिकेट करियर में कर्नाटक के लिए अब तक 30 मुकाबले खेले हैं।

    29 पारियों में वह अब तक 81.52 की अविश्वसनीय औसत से 1,875 रन बना चुके हैं। वह 8 शतकों के अलावा अब तक 11 अर्धशतक भी जमा चुके हैं।

    इस प्रारूप में उनका उच्चतम स्कोर 152 रन का रहा है। पडिक्कल अपनी तूफानी बल्लेबाजी के माध्यम से गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए जाने जाते हैं।

    रन

    विजय हजारे ट्रॉफी में कमाल के थे पडिक्कल के आंकड़े 

    पडिक्कल विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने केवल 5 मैचों में 155 की धमाकेदार औसत और 120.46 की स्ट्राइक रेट से 465 रन बनाए थे।

    इस युवा खिलाड़ी ने सभी 5 मैचों में 50 से अधिक का स्कोर बनाया था। उन्होंने 2 शतक और 3 अर्द्धशतक बनाए थे।

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वह लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) में चले गए हैं। उन्हें LSG ने राजस्थान रॉयल्स (RR) से ट्रेड किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    देवदत्त पडिक्कल
    कर्नाटक क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    देवदत्त पडिक्कल

    रणजी ट्रॉफी: देवदत्त पडिक्कल ने लगाया शतक, झारखंड के खिलाफ कर्नाटक ने हासिल की बढ़त रणजी ट्रॉफी
    RCB बनाम RR: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया IPL करियर का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    RR बनाम PBKS: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया IPL करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL: देवदत्त पडिक्कल लखनऊ सुपर जाइंट्स के हुए, राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे आवेश खान  इंडियन प्रीमियर लीग

    कर्नाटक क्रिकेट टीम

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: कर्नाटक को हराकर तमिलनाडु लगातार दूसरे सीजन बना चैंपियन क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: मयंक अग्रवाल ने केरल के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, कर्नाटक को मिली मजबूती मयंक अग्रवाल
    रणजी ट्रॉफी: शाहबाज नदीम ने लिए 5 विकेट, करियर में 26वीं बार किया ये कारनामा रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: वेंकटेश ने कर्नाटक के लिए डेब्यू फर्स्ट-क्लास मैच में लिए 5 विकेट रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी: पार्थ भुट ने लिए 5 विकेट, पहली पारी में लगाया था अपना पहला शतक घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: सौराष्ट्र ने पंजाब को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश  सौराष्ट्र क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: 53 दिनों के संघर्ष के बाद तय हुए चारों सेमीफाइनलिस्ट, जानिए अहम बातें  घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी, पहला सेमीफाइनल: मध्य प्रदेश बनाम बंगाल मुकाबले का प्रीव्यू और अहम आंकड़े  घरेलू क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025