
IPL में शिखर धवन के नाम दर्ज हैं ये दिलचस्प रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान शिखर धवन फिटनेस संबंधी समस्याओं के कारण मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में सिर्फ 5 मैचों में ही खेल सके हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सैम कर्रन ने टीम की कप्तानी की।
धवन लीग इतिहास में निरंतर रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक है। वह IPL में 6,500 से भी अधिक रन बना चुके हैं।
आइए उनके कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
#1
बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन
धवन के नाम IPL में सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज 202 पारियों में 35.54 की औसत और 128.11 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,362 रन बनाए हैं।
उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज पारी की शुरुआत करते हुए 6,000 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं।
धवन ने बतौर सलामी बल्लेबाज 2 शतक और 47 अर्धशतक भी लगाए हैं।
#2
एक से अधिक फ्रेंचाइजी के लिए 2,000 से अधिक रन
धवन एक से अधिक फ्रेंचाइजी लिए 2,000 से अधिक रन बनाने वाले केवल 2 बल्लेबाजों में से एक हैं।
उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए 34.49 की औसत से 2,518 रन बनाए, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्होंने 38.98 की औसत से 2,066 रन बनाए।
डेविड वार्नर इस उपलब्धि वाले एकमात्र अन्य बल्लेबाज हैं। वार्नर अपनी मौजूदा टीम DC के लिए 2,500 से अधिक रन बना चुके हैं। उन्होंने SRH की ओर से 4,014 रन बनाए थे।
#3
लगातार 2 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
IPL 2020 में धवन ने 618 रन बनाए थे। उस सीजन में उन्होंने लगातार 2 मैचों में शतक लगाया था। वह IPL में लगातार 2 मैचों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।
उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ 58 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए और इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ करियर की सर्वश्रेष्ठ 61 गेंदों में 106* रन बनाए।
उनके बाद जोस बटलर, विराट कोहली और शुभमन गिल ऐसा कर चुके हैं।
#4
CSK के खिलाफ सर्वाधिक रन
CSK की टीम IPL की सबसे सफल टीमों में से एक है। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में CSK ने 5 खिताब जीते हैं।
धवन CSK खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 29 मैचों में 44.04 की औसत से 1,057 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 1 शतक के अलावा 8 अर्धशतक भी लगाए हैं।
धवन के बाद कोहली (1,006) ही CSK के खिलाफ 900 से अधिक रन बनाने वाले अन्य बल्लेबाज हैं