NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC: दूसरे चक्र में कैसा रहा कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    WTC: दूसरे चक्र में कैसा रहा कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    WTC फाइनल में कमाल नहीं दिखा सके रोहित (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    WTC: दूसरे चक्र में कैसा रहा कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 11, 2023
    08:25 pm

    क्या है खबर?

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे चक्र के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को 209 रनों से हरा दिया।

    इसके साथ ही भारतीय टीम लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित फाइनल को जीतने से चूक गई।

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 'द ओवल' में खेले गए खिताबी मुकाबले में 15 और 43 रन के स्कोर किए।

    इस बीच रोहित के WTC 2021-23 में किए प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    आंकड़े 

     WTC 2021-23 में रोहित ने 42 की औसत से बनाए रन 

    WTC के दूसरे चक्र में रोहित ने 11 मैच खेले, जिसकी 19 पारियों में उन्होंने 42.11 की औसत से 758 रन बनाए।

    इस बीच उन्होंने 127 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए।

    वह इस चक्र में भारत की ओर से तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    बता दें कि WTC 2021-23 में भारतीय कप्तान से ज्यादा रन सिर्फ विराट कोहली (932) और चेतेश्वर पुजारा (928) ने बनाए।

    शतक 

    रोहित ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाए शतक 

    WTC के दूसरे चक्र में रोहित ने अपने शतक इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ लगाया।

    उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ 2021 में द ओवल में खेले गए मैच में 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से 127 रन बनाए।

    इसी साल फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विदर्भ में खेले गए मुकाबले में भी रोहित ने शतक लगाया था।

    उस मैच में उन्होंने 15 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 120 रन बनाए थे।

    आंकड़े 

    पहले चक्र में कैसा रहा था रोहित का प्रदर्शन?

    WTC के पहले चक्र में रोहित ने जोरदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने उस संस्करण में 12 टेस्ट खेले, जिसकी 19 पारियों में उन्होंने 60.77 की बेहतरीन औसत से 1,094 रन बनाए थे।

    WTC 2019-21 में उन्होंने 4 शतक और 2 अर्धशतक लगाए थे। वह उस चक्र में भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे (1,159) के बाद दूसरे सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बने थे।

    बता दें, उस चक्र में भारतीय टीम उपविजेता रही थी।

    टेस्ट करियर 

    रोहित का टेस्ट करियर 

    रोहित ने 2013 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। अपने अब तक के टेस्ट करियर में उन्होंने 50 मैचों में 45.22 की औसत से 3,437 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 212 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 9 शतक और 14 अर्धशतक बनाए हैं।

    उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 70 छक्के लगा लिए हैं। वह वीरेंद्र सहवाग (90) और महेंद्र सिंह धोनी (78) के बाद तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    रोहित शर्मा

    IPL 2023: LSG बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    रवि शास्त्री ने WTC फाइनल के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग इलेवन, जानिए किन पर जताया भरोसा रवि शास्त्री
    खिलाड़ियों के बीच विश्वास जमाने के लिए करना होगा उनका समर्थन- रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: रोहित शर्मा के लिए बड़ा खतरा हैं अमित मिश्रा, अब तक 7 बार बनाया शिकार इंडियन प्रीमियर लीग

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    टेस्ट क्रिकेट में चौथे सर्वाधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर बने जडेजा, जानिए आंकड़े रविंद्र जडेजा
    WTC फाइनल: टेस्ट में हिट है स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन की जोड़ी, जानिए रोचक आंकड़े  स्टीव स्मिथ
    WTC फाइनल: अच्छी साझेदारी से हम 450 रन का भी पीछा कर सकते हैं- शार्दुल ठाकुर भारतीय क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल: भारत के सामने 121 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती, जानिए आंकड़े  क्रिकेट समाचार

    टेस्ट क्रिकेट

    WTC फाइनल से पहले रोहित शर्मा के अंगूठे में लगी चोट- रिपोर्ट रोहित शर्मा
    WTC फाइनल: चेतेश्वर पुजारा और मार्नस लाबुशेन के आंकड़ों की तुलना  चेतेश्वर पुजारा
    WTC फाइनल (2021-23) से जुड़ी सभी अहम जानकारी  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट के आंकड़े

    इन शानदार आंकड़ों के कारण हरमनप्रीत कौर और सूर्यकुमार यादव को विजडन ने दिया सम्मान  सूर्यकुमार यादव
    GT बनाम LSG: केएल राहुल का बड़ा कारनामा, सबसे तेज 7,000 टी-20 रन वाले भारतीय बने  केएल राहुल
    IPL 2023: शीर्ष पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंची है गुजरात टाइटंस, ऐसा रहा सफर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK ने दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, जानिए सफर  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025