NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: CSK बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई के आंकड़े 
    IPL 2023: CSK बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई के आंकड़े 
    खेलकूद

    IPL 2023: CSK बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई के आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 06, 2023 | 07:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: CSK बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई के आंकड़े 
    मुंबई इंडियंस लगातार तीसरा मुकाबला जीतने के इरादे से उतरेगी (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 49वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होना है। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार (6 मई) को खेला जाएगा। IPL 2023 में CSK के इस घरेलू मैदान को इस बार 9 मैचों की मेजबानी मिली है। इनमें से 4 मैच खेले जा चुके हैं। आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    कैसा है पिच का मिजाज? 

    इस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अच्छी मानी जाती है। हालांकि, पारी की शुरुआत में बल्लेबाजों को थोड़ा संभलकर खेलने की जरूरत होती है। अगर एक बार बल्लेबाज इस पिच पर कुछ देर समय व्यतित कर लेते हैं तो फिर वह आसानी से बड़े-बड़े शॉट लगा सकते हैं। स्पिन गेंदबाजों को यहां अच्छी मदद मिलती है। IPL में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 160 से 165 के बीच रहता है।

    कैसा रहेगा मौसम का हाल? 

    06 मई, 2023 को चेन्नई में बादल छाए रहने का अनुमान है। दिन के समय कुछ बारिश की भी उम्मीद है। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

    एमए चिदंबरम स्टेडियम के IPL से जुड़े खास आंकड़े 

    चेन्नई के इस मैदान पर 71 IPL मैच खेले जा चुके हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 43 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 38 मैच जीते हैं। इस स्टेडियम में उच्चतम स्कोर CSK (246/5 बनाम RR, 2010) और न्यूनतम स्कोर RCB (70 बनाम CSK, 2019) के नाम दर्ज है। यहां सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी मुरली विजय (127 बनाम RR, 2010) ने खेली थी। यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंद्रे रसेल (5/15, बनाम MI, 2021) ने की थी।

    एमए चिदंबरम स्टेडियम में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा है शानदार 

    इस स्टेडियम में CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। धोनी इस मैदान की परिस्थितियों से पूरी तरह वाकिफ हैं। यहां उन्होंने 58 IPL मैचों में 145.49 की स्ट्राइक रेट से 1,420 रन बनाए हैं। 75* के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने इस मैदान पर 7 अर्धशतक भी जमाए हैं। MI के कप्तान रोहित शर्मा ने यहां 13 मैचों में 125.62 की स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए हैं। यहां उन्होंने 2 अर्धशतक जमाया है।

    स्टेडियम में 50,000 दर्शक एकसाथ बैठकर देख सकते हैं मैच

    स्टेडियम की दर्शक क्षमता लगभग 50,000 की है। इसे 'चेपॉक स्टेडियम' के नाम से भी पुकारा जाता है। यहां पहला अंतरराष्ट्रीय मैच (टेस्ट) 1934 में भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। यहां पहला वनडे मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 1987 में खेला गया था। यहां पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2012 में खेला गया था। इस मैदान पर CSK का दबदबा रहता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    चेन्नई सुपरकिंग्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: GT ने RR को 9 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023: RR ने GT को दिया 119 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023: GT के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन राजस्थान रॉयल्स
    केएल राहुल IPL के बाद WTC फाइनल से भी हुए बाहर, खुद दी जानकारी  केएल राहुल

    IPL 2023

    IPL 2023: राशिद खान ने RR के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े राशिद खान
    IPL 2023: DC बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के आंकड़े  क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    बाबर आजम ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने  बाबर आजम
    IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल पूरे सीजन से बाहर  केएल राहुल
    IPL 2023: KKR ने SRH को हराकर दर्ज की चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR ने SRH को दिया 172 रन का लक्ष्य, नितीश-रिंकू ने खेली शानदार पारी  IPL 2023

    मुंबई इंडियंस

    PBKS बनाम MI: ईशान किशन ने लगाया IPL करियर का 14वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: MI ने PBKS को हराकर दर्ज की पांचवी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  पंजाब किंग्स
    PBKS बनाम MI: लियाम लिविंगस्टोन ने खेली 82 रन की शानदार पारी, जानिए उनके आंकड़े  लियाम लिविंगस्टोन
    IPL 2023: PBKS ने MI को दिया 215 का लक्ष्य, लिविंगस्टोन-जितेश ने खेली उम्दा पारियां  इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    LSG बनाम CSK: आयुष बडोनी ने बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम CSK मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, दोनों टीमों को मिले बराबर अंक  IPL 2023
    IPL 2023: CSK ने LSG के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  IPL 2023
    IPL 2023: LSG बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023