Page Loader
IPL 2023: मिचेल मार्श ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े 
मिचेल मार्श ने CSK के खिलाफ 3 विकेट झटके (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

IPL 2023: मिचेल मार्श ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े 

May 10, 2023
10:17 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 55वें मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के गेंदबाज मिचेल मार्श ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए। मार्श ने अहम मौकों पर विकेट निकालते हुए CSK को बड़े स्कोर की ओर बढ़ने से रोक दिया। उनके झटकों के कारण ही CSK की टीम 170 का स्कोर भी पार नहीं कर पाई। आइए मार्श के प्रदर्शन और IPL आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

पारी

कैसी रही मार्श की गेंदबाजी?

मार्श ने मैच में अपने 4 ओवर भी पूरे नहीं किए। उन्हें DC के कप्तान डेविड वार्नर ने 3 ओवर गेंदबाजी दी और उन्होंने 18 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। मार्श ने महेंद्र सिंह धोनी, शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा के विकेट लिए। इन तीनों बल्लेबाजों को मैच में अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। मार्श ने अपनी गेंदबाजी में विविधता बनाए रखी, इससे बल्लेबाज असमंजस में नजर आए।

करियर

कैसा रहा है मार्श का IPL करियर? 

31 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्श ने अपने IPL करियर में अब तक 37 मैच खेले हैं। उन्होंने 18.64 की गेंदबाजी औसत और 7.99 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए अब तक 36 विकेट लिए हैं। इस लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर 4 विकेट है। मार्श बल्ले से भी समान रूप से प्रभावशाली रहे हैं। उन्होंने 125.47 की स्ट्राइक रेट से लीग में 596 रन बनाए हैं। इसमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं।

पारी

कैसी रही CSK की पारी?

मैच में CSK ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 167/8 का स्कोर बनाया। इस मैच में शिवम दुबे ने CSK के लिए सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। आखिरी ओवरों में धोनी ने 9 गेंदों में 20 रनों की तेज पारी खेली। DC के लिए मार्श के अलावा अक्षर पटेल ने अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 27 रन खर्च करते हुए 2 विकेट झटके। उन्होंने 6.80 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की।