Page Loader
IPL 2023: CSK बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई के आंकड़े 
चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन कमाल के फॉर्म में है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

IPL 2023: CSK बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई के आंकड़े 

May 10, 2023
07:53 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 55वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होना है। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बुधवार (10 मई) को खेला जाएगा। IPL 2023 में CSK के इस घरेलू मैदान को इस बार 9 मैचों की मेजबानी मिली है। इनमें से 5 मैच खेले जा चुके हैं। आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पिच

कैसा है पिच का मिजाज? 

इस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को रास आती है। हालांकि, यहां पारी की शुरुआत में बल्लेबाजों को थोड़ा संभलकर खेलने की जरूरत होती है। अगर एक बार बल्लेबाज इस पिच पर कुछ देर समय व्यतित कर लेता है तो फिर वह आसानी से बड़े-बड़े शॉट लगा सकते हैं। स्पिन गेंदबाजों को यहां अच्छी मदद मिलती है। IPL में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 160 से 165 के बीच रहता है।

मौसम

कैसा रहेगा मौसम का हाल? 

चेन्नई में इस समय काफी गर्मी है। बुधवार को चेन्नई का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को थोड़े बादल भी छाए रहेंगे। शाम 7 बजे टॉस होना है। मैच के दौरान बारिश की किसी भी तरह की आशंका नहीं है। मैच में पहली गेंद शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी। मौसम के कारण स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

आंकड़े

एमए चिदंबरम स्टेडियम के IPL से जुड़े खास आंकड़े 

चेन्नई के इस मैदान पर 72 IPL मैच खेले जा चुके हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 43 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 39 मैच जीते हैं। इस स्टेडियम में उच्चतम स्कोर CSK (246/5 बनाम RR, 2010) और न्यूनतम स्कोर RCB (70 बनाम CSK, 2019) के नाम दर्ज है। यहां सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी मुरली विजय (127 बनाम RR, 2010) ने खेली थी। यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंद्रे रसेल (5/15, बनाम MI, 2021) ने की थी।

प्रदर्शन 

एमए चिदंबरम स्टेडियम में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा है शानदार 

इस स्टेडियम में CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। धोनी इस मैदान की परिस्थितियों से पूरी तरह वाकिफ हैं। यहां उन्होंने 59 IPL मैचों में 145.25 की स्ट्राइक रेट से 1,422 रन बनाए हैं। 75* के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने इस मैदान पर 7 अर्धशतक भी जमाए हैं। DC के कप्तान डेविड वार्नर ने यहां 12 मैचों में 26.83 की औसत से 322 रन बनाए हैं। यहां उन्होंने 3 अर्धशतक जमाया है।