क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने अस्थाई तौर पर निलंबित किया, जानिए कारण
क्या है खबर?
पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है और उन्हें अस्थायी तौर पर प्रतिबंधित कर दिया है। दरअसल, रोनाल्डो टीम के कोच जॉर्ज जीसस से विवाद के बाद बिना इजाजत के राष्ट्रीय टीम का कैंप छोड़कर चले गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्टार फुटबॉल खिलाड़ी ने मामले में अपनी गलती स्वीकार की और माफी भी मांगी है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास नहीं ले रहे हैं।
बयान
पुर्तगाली फेडरेशन ने जारी किया बयान
इस मामले में पुर्तगाली फेडरेशन ने रोनाल्डो के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
फेडरेशन ने एक बयान जारी कर कहा, "9 अक्टूबर, 2026 को नॉन-प्रोफेशनल सेक्शन के फैसले के बाद रोनाल्डो के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। इसका मकसद 7 अक्टूबर की घटनाओं से जुड़े अनुशासनात्मक मामलों की जांच करना है।"
बयान में आगे स्पष्ट किया गया है कि यह प्रतिबंध औपचारिक हो गया है और मामले को जल्दी निपटाया जाएगा।
मामला
क्या है पूरा मामला?
UEFA नेशंस लीग में नॉर्वे के खिलाफ पुर्तगाल की जीत में रोनाल्डो को खेलने का मौका नहीं मिला और वह बेंच पर ही रहे थे।
इसके चलते रोनाल्डो की कोच से अनबन हुई थी। इसके बाद रोनाल्डो कोपनहेगन में UEFA नेशन लीग में डेनमार्क के मैच से पहले कैंप छोड़कर चले गए थे।
बुधवार रात जारी लंबे बयान में उन्होंने अपन गलती स्वीकार की और कहा कि उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
क्लब फुटबॉल
विवाद के बीच क्लब फुटबॉल में खेलते हुए दिखे थे रोनाल्डो
विवाद के बीच रोनाल्डो क्लब फुटबॉल में खेलते हुए नजर आए थे।
बीते शुक्रवार की रात को सऊदी प्रो लीग में अल-नसर की ओर से खेलते हुए उम्दा प्रदर्शन किया था।
रोनाल्डो ने दिरियाह के खिलाफ एक गोला किया और उनकी टीम को 3-0 की जीत मिली थी।
मुकाबले में 41 साल के रोनाल्डो ने पहले हाफ में गोल किया था। यह उनके बेमिसाल फुटबॉल करियर का 980वां गोल साबित हुआ था।