Loading...
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी की, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
रोनाल्डो ने शादी कर ली है (फाइल तस्वीर)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी की, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

Aug 12, 2026
10:44 am

क्या है खबर?

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज ने आखिरकार अपने लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते को शादी के साथ आधिकारिक कर दिया है। दोनों ने पुर्तगाल में एक निजी समारोह में शादी की। रोनाल्डो और उनकी लंबे समय से साथी रहीं जॉर्जिना ने इस खास खबर को एक तस्वीर के जरिए साझा किया। तस्वीर में उनकी शादी की अंगूठियां नजर आ रही हैं। दोनों ने शादी को लेकर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

शादी

रोनाल्डो के 5 बच्चे भी रहे मौजूद 

अल नासर के 41 वर्षीय स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो ने 32 वर्षीय अर्जेंटीनी-स्पेनिश मॉडल जॉर्जिना से 11 अगस्त को पुर्तगाल के कास्काइस में एक निजी नागरिक समारोह में शादी की।

इस खास मौके पर उनके 5 बच्चे भी मौजूद रहे।

शादी के बाद दोनों ने अपने हाथों की एक तस्वीर साझा की, इस तस्वीर के जरिए जोड़े ने अपनी शादी की जानकारी सार्वजनिक की।

समारोह को निजी रखा गया और इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई।

ट्विटर पोस्ट

रोनाल्डो ने साझा की तस्वीर

ADVERTISEMENT

अफवाह

शादी के कुछ दिन पहले उड़ी थी अफवाह

दिलचस्प बात यह है कि असली शादी से पहले एक मजेदार गलतफहमी भी सामने आई थी।

शादी से कुछ दिन पहले अफवाह फैली थी कि रोनाल्डो और जॉर्जिना पुर्तगाल के मदीरा में स्थित फुंचाल के एस कैथेड्रल में शादी करेंगे।

इसके बाद सैकड़ों प्रशंसक जोड़े की एक झलक पाने के लिए कैथेड्रल के बाहर जमा हो गए।

हालांकि, वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि शादी करने वाला जोड़ा कोई और था।

ADVERTISEMENT

मुलाकात

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात 

रोनाल्डो की जॉर्जिना से पहली मुलाकात साल 2016 में हुई थी, जब वह एक गुच्ची स्टोर में काम करती थीं।

जनवरी 2017 में ज्यूरिख में आयोजित बेस्ट फीफा फुटबॉल अवॉर्ड्स के दौरान दोनों पहली बार सार्वजनिक रूप से साथ नजर आए थे।

इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की। रोनाल्डो ने जॉर्जिना की नेटफ्लिक्स सीरीज 'आई एम जॉर्जिना' में बताया था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि यह रिश्ता इतना गंभीर हो जाएगा।

परिवार

रोनाल्डो के परिवार पर एक नजर

रोनाल्डो और जॉर्जिना की 2 बेटियां अलाना और बेला हैं। इसके अलावा वे रोनाल्डो के सबसे बड़े बेटे क्रिस्टियानो जूनियर और जुड़वां बच्चों ईवा मारिया व मातेओ की भी परवरिश कर रहे हैं।

2022 में परिवार को बड़ा दुख झेलना पड़ा, जब बेला के जुड़वां भाई एंजेल का जन्म के कुछ समय बाद निधन हो गया।

लंबे समय से चली आ रही शादी की अटकलों और सगाई की खबरों के बीच आखिरकार दोनों ने शादी कर ली है।

ADVERTISEMENT