हैट्रिक लगाकर गोल्स के मामले में रोनाल्डो ने तोड़ा पेले का रिकॉर्ड
क्या है खबर?
बीते रविवार को सेरी-ए के मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हैट्रिक की बदौलत युवेंट्स ने कैलिग्री को 3-1 से हरा दिया। हाल ही में चैंपियन्स लीग से बाहर होने वाली युवेंट्स ने अच्छी वापसी की है।
इस हैट्रिक के साथ ही ऑफिशियल गोल्स के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ब्राजील के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी पेले को पीछे छोड़ दिया है। पेले ने भी इस बार रोनाल्डो को इंस्टग्राम पर बधाई दी है।
इंस्टाग्राम
अब रिकॉर्ड के लिए कर सकता दावा हूं- रोनाल्डो
कैलिग्री के खिलाफ मुकाबले में रोनाल्डो ने मैच के पहले 32 मिनट में ही हैट्रिक लगा थी और यह उनके करियर की 57वीं हैट्रिक थी। उन्होंने मुकाबले में अपने करियर के 770 गोल भी पूरे किए थे।
मैच के बाद रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर कहा था कि अब वह ऑल टाइम रिकॉर्ड पर दावा कर सकते हैं क्योंकि उन्होंने अब पेले को पीछे छोड़ दिया है। पेले ने भी रोनाल्डो के साथ अपनी फोटो लगाकर उन्हें बधाई दी है।
सबसे अधिक गोल
अब तक खुद को सबसे अधिक गोल दागने वाला खिलाड़ी नहीं मानते थे रोनाल्डो
रोनाल्डो ने साओ पाउलो स्टेट टीम के लिए पेले द्वारा लगाए गए नौ और ब्राजील मिलिट्री टीम के लिए लगाए एक गोल को भी ऑफिशियल गोल माना था और इसी कारण उनके हिसाब से पेले ने 767 गोल दागे थे।
उन्होंने साफ करते हुए कहा कि भले ही लोग उन्हें काफी समय से सबसे अधिक गोल दागने वाला खिलाड़ी कह रहे थे, लेकिन वह अब इस उपलब्धि को लेना पसंद करेंगे।
गोल
इस तरह रोनाल्डो ने लगाए हैं 770 गोल
रोनाल्डो ने अपने क्लब करियर में 885 मैचों में 668 गोल दागे हैं। उन्होंने स्पोर्टिंग सीपी के लिए पांच, मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 118, रियल मैड्रिड के लिए 450 और युवेंट्स के लिए 95 गोल दागे हैं।
रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए अंतरराष्ट्रीय करियर में 170 मैचों में 102 गोल दागे हैं। अपने करियर में रोनाल्डो ने 135 पेनल्टी और 56 फ्री-किक गोल दागे हैं। उन्होंने 579 गोल ओपन प्ले से दागे हैं।
बड़ी प्रतियोगिता
बड़ी प्रतियोगिताओं में रोनाल्डो द्वारा दागे गए गोल
रोनाल्डो ने ला-लीगा में 311 गोल दागे हैं। वह चैंपियन्स लीग में सबसे अधिक 134 गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। यूनाइटेड के पूर्व स्टार ने प्रीमियर लीग में 84, FA कप में 13 और सेरी-ए में 67 गोल दागे हैं।
उन्होंने क्वालीफायर्स मैचों समेत फीफा विश्व कप में भी 37 गोल दागे हैं। वह क्वालीफायर्स मैचों समेत यूरोपियन चैंपियनशिप में सबसे अधिक 40 गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं।