NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: कुसल मेंडिस ने जमाया वनडे करियर का 26वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023: कुसल मेंडिस ने जमाया वनडे करियर का 26वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    कुसल मेंडिस ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    वनडे विश्व कप 2023: कुसल मेंडिस ने जमाया वनडे करियर का 26वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    Oct 07, 2023
    08:24 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के चौथे मुकाबले में शनिवार को श्रीलंका क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस (76) ने कमाल की बल्लेबाजी की।

    मेंडिस ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का मजूबती से सामना करते हुए तूफानी बल्लेबाजी की।

    यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का 26वां अर्धशतक है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उनका चौथा वनडे अर्धशतक है।

    आइए मेंडिस की पारी और उनके आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    रिपोर्ट

    ऐसी रही मेंडिस की पारी और साझेदारी 

    विशाल स्कोर का पीछा करते हुए मेंडिस ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की एक भी नहीं चलते दी।

    उन्होंने पारी में 180.95 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 76 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 8 छक्के जमाए।

    मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए कुसल परेरा के साथ मिलकर 40 गेंदों में 66 रन जोड़े। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए सदीरा समराविक्रमा (23) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

    रिपोर्ट

    इस साल कैसा रहा है मेंडिस का प्रदर्शन? 

    मेंडिस इस साल अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नजर आ रहे हैं और निरंतरता के साथ लगातार रन बना रहे हैं।

    इस साल अब तक खेले गए 23 मैचों में उन्होंने 35.52 की औसत और 88.35 की स्ट्राइक रेट के साथ 675 रन बनाए हैं।

    इस दौरान 92 के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने इस प्रारूप में 6 अर्धशतक जमाए हैं। वनडे विश्व कप में उनकी फॉर्म टीम के लिए काफी अहम रहने वाली है।

    रिपोर्ट

    मेंडिस का वनडे करियर कैसा रहा है? 

    28 साल के बल्लेबाज मेंडिस ने अपने वनडे क्रिकेट करियर का आगाज साल 2016 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था।

    उन्होंने अब तक 113 मैचों की 110 पारियों में 32.26 की औसत और 85.50 की स्ट्राइक रेट से 3,291 रन बनाए हैं।

    इस प्रारूप में 119 के उच्चतम स्कोर के साथ उनके नाम 26 अर्धशतक के अलावा 2 शतक भी दर्ज हैं। वह लंबे-लंबे शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं।

    रिपोर्ट

    दक्षिण अफ्रीका 102 रन से जीता मुकाबला 

    दक्षिण अफ्रीका टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 428 रन बनाए।

    टीम की ओर से क्विंटन डिकॉक (100), रासी वान डेर डुसेन (108) और एडेन मार्करम (106) ने शतक जमाए।

    लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी श्रीलंका टीम 44.5 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर केवल 326 रन ही बना सकी और हार गई।

    श्रीलंका की ओर से मेंडिस के अलावा असलंका (79) और दासुन शनाका (68) ने उल्लेखनीय पारियां खेलीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे विश्व कप 2023
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दिया 283 रनों का लक्ष्य, जो रूट का अर्धशतक इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: मैट हेनरी ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: डेवोन कॉनवे ने जमाया वनडे विश्व कप 2023 का पहला शतक, जानिए आंकड़े डेवोन कॉनवे
    रचिन रविंद्र वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने  वनडे क्रिकेट

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    एशिया कप 2023: महेश तीक्षाना की जगह सहान अरचिगे को श्रीलंकाई टीम में शामिल किया गया  एशिया कप क्रिकेट
    शुभमन गिल ने 2023 में वनडे क्रिकेट में किया है कमाल, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल
    एशिया कप 2023, भारत बनाम श्रीलंका: फाइनल में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकती है टक्कर  एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप फाइनल, श्रीलंका बनाम भारत: आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल एशिया कप क्रिकेट

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दूसरा वनडे: तबरेज शम्सी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  वनडे क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: क्विंटन डिकॉक के वनडे में 6,000 रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराकर बनाई 2-0 की बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: एडम जैम्पा ने दूसरे वनडे में लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  एडम जैम्पा

    वनडे क्रिकेट

    विश्व कप 2023: इन 5 ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की निगाहें  वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: रोहित शर्मा ने बताया कौन होगा विजेता, भारतीय टीम की खूबियां भी गिनाईं वनडे विश्व कप 2023
    रोहित शर्मा ने याद किए संघर्षों वाले दिन, कहा- 1 कमरे में सोते थे 10 लोग वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025