NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / काउंटी चैंपियनशिप: चेतेश्वर पुजारा ने लगाया लगातार तीसरा शतक, ससेक्स को दिलाई बढ़त
    खेलकूद

    काउंटी चैंपियनशिप: चेतेश्वर पुजारा ने लगाया लगातार तीसरा शतक, ससेक्स को दिलाई बढ़त

    काउंटी चैंपियनशिप: चेतेश्वर पुजारा ने लगाया लगातार तीसरा शतक, ससेक्स को दिलाई बढ़त
    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 30, 2022, 10:46 am 1 मिनट में पढ़ें
    काउंटी चैंपियनशिप: चेतेश्वर पुजारा ने लगाया लगातार तीसरा शतक, ससेक्स को दिलाई बढ़त
    पुजारा ने लगाया लगातार तीसरा शतक (तस्वीर: Twitter/@cheteshwar1)

    इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में खेल रहे चेतेश्वर पुजारा ने अपना जबरदस्त फॉर्म जारी रखा है। ससेक्स की ओर से खेलते हुए पुजारा ने डरहम के खिलाफ शानदार शतक लगाया है और मौजूदा सीजन में उनका यह लगातार तीसरा शतक है। मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए आए पुजारा ने 162 गेंदों में 13 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    पुजारा के शतक से ससेक्स ने बनाई बढ़त

    पुजारा ने टॉम अलसोप (66) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 99 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने टॉम क्लार्क के साथ पांचवे विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी करके टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक पुजारा ने 198 गेंदों में 16 चौकों की मदद से नाबाद 128 रन बना लिए हैं। डरहम को 223 में समेटने के बाद ससेक्स का स्कोर 362/5 हो गया है।

    पुजारा ने लगाया लगातार तीसरा शतक

    भारतीय टीम से बाहर चल रहे पुजारा ने अपना प्रचंड फॉर्म जारी रखा है और लगातार तीसरा शतक लगाया है। उन्होंने अपने पहले मुकाबले में डर्बीशायर के खिलाफ दूसरी पारी में नाबाद दोहरा शतक (201*) लगाया था। वह मोहम्मद अजहरुद्दीन के बाद काउंटी चैंपियनशिप में दोहरा शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे। वहीं वोस्टरशायर के खिलाफ अपने दूसरे मैच की पहली पारी में उन्होंने 109 रन बनाए थे।

    शानदार रहा है पुजारा का फर्स्ट क्लास करियर

    पुजारा ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का 53वां शतक लगा लिया है। फिलहाल पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 379 पारी में 50 से अधिक की औसत के साथ 17,404 रन बना लिए हैं। इस बीच वह 70 अर्धशतक भी अपने नाम कर चुके हैं। लगभग 15 साल से अधिक के फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में उनका सर्वोच्च स्कोर 352 रन है।

    लगातार खराब प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम से बाहर हुए पुजारा

    पुजारा 2018/19 बॉर्डर-गावस्कर सीरीज (521) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। जनवरी 2019 से पुजारा ने 27 टेस्ट में 1,287 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 12 अर्धशतक लगाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में पुजारा ने 20.66 की औसत से 124 रन बनाए। इस बीच उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया। इसके बाद पुजारा को श्रीलंका के खिलाफ चल रही घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया था।

    भारतीय टीम में वापसी करना चाहेंगे पुजारा

    टीम से बाहर चल रहे पुजारा अपने उम्दा प्रदर्शन के दम पर फिर से भारतीय टीम में वापसी करने का प्रयास करेंगे। बता दें भारत को जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट (रिशेड्यूल्ड) खेलना है, जिसमें वह अपनी जगह बनाना चाहेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    चेतेश्वर पुजारा

    ताज़ा खबरें

    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी विश्व कप

    क्रिकेट समाचार

    दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 100 रन का लक्ष्य, भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: तेम्बा बावुमा ने जमाया वनडे करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    अंडर-19 महिला विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: जोस बटलर ने जमाया वनडे करियर का 23वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े जोस बटलर

    भारतीय क्रिकेट टीम

    दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दांव पर होंगे ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    इयान चैपल ने ऋषभ पंत को बताया भारत की बेहतर रन रेट का आधार, जानिए आंकड़े ऋषभ पंत
    मुंबई इंडियंस और ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं कैमरून ग्रीन, गेंदबाजी करना मुश्किल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    BCCI और IPL फ्रेंचाइजियों में खिलाड़ियों के वर्क लोड मैनेजमेंट पर टकराव की संभावना- रिपोर्ट  BCCI

    चेतेश्वर पुजारा

    रणजी ट्रॉफी: चेतेश्वर पुजारा और जयदेव उनादकट नहीं खेलेंगे अगला मैच, जानिए कारण रणजी ट्रॉफी
    चेतेश्वर पुजारा ने पेट कमिंस को बताया सबसे मुश्किल गेंदबाज, जानिए दोनों के परस्पर आंकड़े पैट कमिंस
    चेतेश्वर पुजारा ने भारत में पूरे किए 12,000 फर्स्ट क्लास रन, देखिए उनके आंकडे़ भारतीय क्रिकेट टीम
    चेतेश्वर पुजारा के साथ ससेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे स्टीव स्मिथ स्टीव स्मिथ

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023