NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने आठ खिलाड़ियों को खरीदा, अब ऐसी है पूरी टीम
    अगली खबर
    IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने आठ खिलाड़ियों को खरीदा, अब ऐसी है पूरी टीम

    IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने आठ खिलाड़ियों को खरीदा, अब ऐसी है पूरी टीम

    लेखन अंकित पसबोला
    संपादन Neeraj Pandey
    Feb 19, 2021
    10:16 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आठ खिलाड़ियों को खरीदा। उन्होंने क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदकर टूर्नामेंट इतिहास का रिकॉर्ड बना दिया।

    RR के पास 14वें सीजन के लिए कुल 24 खिलाड़ी हो गए हैं। 2018 में आखिरी बार IPL खेलने वाले मुस्तफिजुर रहमान की भी लीग में वापसी हुई है।

    आइए जानते हैं क्या है RR की पूरी टीम।

    रिलीज

    नीलामी से पहले इन खिलाड़ियों को रिलीज कर चुकी है RR

    RR ने अपने पिछले सीजन के कप्तान स्टीव स्मिथ, तेज गेंदबाज ओसेन थॉमस और टॉम कर्रन को रिलीज किया गया है।

    पिछले सीजन कुछ मैच खेलने वाले अंकित राजपूत भी रिलीज हुए हैं।

    आकाश सिंह, शशांक सिंह, वरुण आरोन और अनिरुद्ध जोशी भी रिलीज हुए हैं। आकाश, शशांक और जोशी को पिछले सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

    वहीं अनुभवी रॉबिन उथप्पा को टीम ने CSK के साथ ट्रेड कर दिया था।

    जानकारी

    इन खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी है RR

    संजू सैमसन, मनन वोहरा, डेविड मिलर, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल,अनुज रावत, बेन स्टोक्स, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल, मयंक मर्कंडे और एंड्रयू टाई।

    खरीदे गए खिलाड़ी

    RR ने मॉरिस को बनाया लीग का सबसे महंगा खिलाड़ी

    दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस के लिए यह नीलामी काफी शानदार रही। उन्हें RR ने 16.25 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा और टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया।

    इसके अलावा RR ने भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी 4.4 करोड़ रुपये में खरीदा है। सौराष्ट्र के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को टीम ने 1.2 करोड़ रुपये की कीमत में अपने साथ जोड़ा है।

    टीम

    नीलामी के बाद ऐसी है RR की टीम

    संजू सैमसन (कप्तान), कुलदीप यादव, बेन स्टोक्स, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, क्रिस मॉरिस, एंड्रयू टाई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मयंक मर्कंडे, शिवम दुबे, केसी करिअप्पा, महिपाल लोमरोर, मुस्तफिजुर रहमान, डेविड मिलर, लियाम लिविंगस्टोन, जोस बटलर, मनन वोहरा और रियान पराग।

    IPL 2020

    पिछले सीजन में अंतिम पायदान पर रही थी RR

    UAE में खेले गए IPL में RR ने खराब प्रदर्शन किया था, परिणामस्वरूप टीम लीग स्टेज के बाद अंक तालिका में अंतिम आठवें पायदान पर रही थी।

    IPL 2020 में स्टीव स्मिथ की अगुवाई में RR ने 14 मैचों में से सिर्फ छह में जीत दर्ज की थी।

    दूसरी तरफ टीम को आठ मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

    पिछली बार RR के निराशजनक प्रदर्शन के बाद इस बार टीम की कमान संजू सैमसन को सौंपी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2021
    IPL नीलामी 2021

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2020: चौथे मुकाबले में RR ने CSK को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब मैच की ड्रीम इलेवन और अन्य जरुरी बातें पंजाब किंग्स
    IPL 2020: 9वें मुकाबले में RR ने KXIP को हराया, मैच में बने बड़े रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: कौन हैं राहुल तेवतिया जो राजस्थान रॉयल्स के हीरो बन गए? इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021

    IPL 2021: परिस्थिति के अनुसार खिलाड़ियों को NOC जारी करेगी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021 के बाद भारतीय क्रिकेटर्स के लिए दो हफ्तों की छुट्टी चाहते हैं कोच शास्त्री इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: अर्जुन तेंदुलकर ने नीलामी के लिए कराया रजिस्ट्रेशन, इतनी रखी बेस प्राइस इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: नीलामी के लिए उपलब्ध नहीं होंगे स्टार्क, कुल 1,097 खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL नीलामी 2021

    IPL 2021: ये खिलाड़ी होंगे नीलामी के लिए उपलब्ध, BCCI ने जारी की सूची इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: कौन हैं नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट हुए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी नयन दोषी? इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रूट ने IPL 2021 में नहीं खेलने की बताई वजह इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL नीलामी: कौन हैं अफगानिस्तान के केवल 16 साल के स्पिनर नूर अहमद? इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025