Page Loader
पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे किए 2,000 टेस्ट रन, दिग्गजों की सूची में हुए शामिल
पुजारा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि (फोटो: ट्विटर/@cheteshwar1)

पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे किए 2,000 टेस्ट रन, दिग्गजों की सूची में हुए शामिल

Mar 11, 2023
11:06 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में अपने 2,000 रन पूरे कर लिए हैं। अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में 10वां रन बनाते ही पुजारा ने यह उपलब्धि हासिल की है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले केवल चौथे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (3,630) हैं।

प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा रहा है पुजारा का प्रदर्शन

पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 2,000 में से 993 रन ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ही बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया में खेले 11 टेस्ट की 21 पारियों में उनका औसत 47.28 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। भारत में उनका औसत 50 से अधिक का रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुजारा और सचिन के अलावा वीवीएस लक्ष्मण (2,434) और राहुल द्रविड़ (2,143) ने भी 2,000 या उससे अधिक रन बनाए हैं।