Loading...
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, दुबई में होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला
चैंपियंस ट्रॉफी का 9वीं बार आयोजन होने जा रहा है (तस्वीर: एक्स/@TheRealPCB)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, दुबई में होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला

Dec 24, 2024
05:39 pm

क्या है खबर?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। पहला मुकाबला पाकिस्तान क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 19 फरवरी को कराची में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलेगी। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च और दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 9 मार्च को होगा। फाइनल के लिए 1 रिजर्व डे भी रखा गया है। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

मुकाबले

कौन सी टीम किस ग्रुप में?

भारत के मुकाबलों को छोड़कर सभी मैच पाकिस्तान के कराची, लाहौर और रावलपिंडी में खेले जाएंगे। टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप-A में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और भारत है। ग्रुप-B में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें है।

बता दें कि, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। शीर्ष-8 टीमों को ही यह टूर्नामेंट खेलना था।

जानकारी

दुबई में अपने मैच खेलेगी भारतीय टीम 

ग्रुप-A में मौजूद भारतीय टीम बांग्लादेश के बाद 23 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान से और 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी।

ADVERTISEMENT

शेड्यूल

19 फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट

19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई

21 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, कराची

22 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर

23 फरवरी: पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

24 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी

26 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर

27 फरवरी: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी

28 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

1 मार्च: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची

2 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

ADVERTISEMENT

फाइनल 

9 मार्च को होगा फाइनल मैच 

पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को दुबई में और दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा।

इसके बाद 9 मार्च को फाइनल लाहौर में होगा। अगर भारतीय टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है तो खिताबी मुकाबला लाहौर की जगह दुबई में खेला जाएगा।

10 मार्च को फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। 19 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के सभी मैच डे-नाइट खेले जाएंगे।

इतिहास

कैसा रहा है चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास?

8 बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया है। पहली बार साल 1998 में यह टूर्नामेंट खेला गया था, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने जीता था।

आखिरी बार 2017 में इसका आयोजन किया गया था, जिसे पाकिस्तान ने अपने नाम किया था।

भारतीय टीम साल 2002 में संयुक्त रूप से श्रीलंका के साथ विजेता रही थी। 2013 में भी उसने ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऑस्ट्रेलिया ने 2 बार, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज ने 1-1 बार ये ट्रॉफी जीती है।

प्रदर्शन

इन खिलाड़ियों का चैंपियंस ट्रॉफी में रहा है शानदार प्रदर्शन 

चैंपियंस ट्रॉफी में क्रिस गेल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 17 मैच की 17 पारियों में 52.73 की औसत से 791 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 3 शतक निकले हैं।

श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने 22 मैच की 21 पारियों में 41.22 की औसत से 742 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड के काइल मिल्स इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट (28) लेने वाले गेंदबाज हैं। लसिथ मलिंगा (25) विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENT