NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व भारतीय स्पिनर बीएस चंद्रशेखर
    खेलकूद

    स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व भारतीय स्पिनर बीएस चंद्रशेखर

    स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व भारतीय स्पिनर बीएस चंद्रशेखर
    लेखन Neeraj Pandey
    Jan 18, 2021, 03:24 pm 1 मिनट में पढ़ें
    स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व भारतीय स्पिनर बीएस चंद्रशेखर

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर बीएस चंद्रशेखर को स्ट्रोक (आघात) के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, चंद्रशेखर के परिवार वालों के मुताबिक उनकी हालत सही है और वह 3-4 दिनों में घर वापस आ जाएंगे। 75 वर्षीय पूर्व लेग-स्पिनर ने बीते शुक्रवार को ही थकान की शिकायत की थी और उस समय उनकी आवाज भी अस्पष्ट हो गई थी। डॉक्टर्स के निर्देश पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    बुधवार या गुरुवार तक घर आ जाएंगे चंद्रशेखर

    टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उनकी पत्नी संध्या चंद्रशेखर भागवत ने PTI को बताया कि उन्हें काफी हल्का आघात हुआ है। उन्होंने कहा, "चंद्रा के सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और बुधवार या गुरुवार तक वह घर आ जाएंगे।" चंद्रशेखर को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल वह फिजियोथेरेपी से गुजर रहे हैं।

    चंद्रा की जान को नहीं है कोई खतरा- पत्नी

    चंद्रशेखर की पत्नी के मुताबिक उनके दिमाग में रुकावट है, लेकिन स्ट्रोक काफी हल्का था। उन्होंने बताया, "कोई समस्या नहीं है। उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। फैंस को बता दीजिए कि चंद्रा की हालत स्थिर है। उनकी इच्छाशक्ति काफी दृढ़ है।" ऐसा बताया जा रहा है कि 1-2 हफ्ते तक लगातार दवाई चलाकर और डॉक्टर्स की देखरेख में रहने से वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।

    ऐसा रहा है चंद्रशेखर का इंटरनेशनल करियर

    1964 से 1979 तक भारत के लिए खेलने वाले चंद्रशेखर ने अपने करियर में 58 टेस्ट और एक वनडे मैच खेला है। उन्होंने टेस्ट में 29.75 की औसत के साथ 242 विकेट हासिल किए हैं। चंद्रशेखर ने टेस्ट में 16 बार पारी में पांच या उससे अधिक और दो बार मैच में 10 या उससे अधिक विकेट हासिल किए हैं। करियर के इकलौते वनडे में उन्होंने तीन विकेट हासिल किए हैं।

    कपिल देव और गांगुली भी हुए थे अस्पताल में भर्ती

    पिछले साल 23 अक्टूबर को पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद डॉक्टर्स की टीम ने एंजियोप्लास्टी करके उनके दिल तक खून को पहुंचाने में आसानी की और वह स्वस्थ होकर घर लौटे थे। 2021 के दूसरे दिन ही पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को भी दिल का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वह भी स्वस्थ हो चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    LSG बनाम MI, एलिमिनेटर: आकाश मधवाल ने IPL में पहली बार झटके 5 विकेट, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI ने एलिमिनेटर मुकाबले में LSG को 81 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम MI, एलिमिनेटर: यश ठाकुर ने चटाकए 3 विकेट, जानिए डेब्यू सीजन में उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: प्लेऑफ में फेंकी जा चुकी हैं 100 से ज्यादा डॉट बॉल, जानिए इसका फायदा इंडियन प्रीमियर लीग

    टेस्ट क्रिकेट

    WTC फाइनल: विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? विराट कोहली
    आयरलैंड क्रिकेट टीम में लॉर्ड्स टेस्ट से पहले हुआ बदलाव, मैथ्यू फोस्टर को मिली जगह आयरलैंड क्रिकेट टीम
    ड्यूक की जगह कूकाबुरा गेंद से हो सकता है WTC फाइनल, जानिए दोनों गेंदों में अंतर  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    BCCI ने पाकिस्तान के साथ न्यूट्रल वेन्यू पर टेस्ट सीरीज के प्रस्ताव को किया खारिज BCCI

    भारतीय क्रिकेट टीम

    रवि शास्त्री ने WTC फाइनल के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग इलेवन, जानिए किन पर जताया भरोसा रवि शास्त्री
    ICC के नए रेवेन्यू मॉडल से BCCI को पहुंचना है बड़ा फायदा, PCB ने जताई नाराजगी  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    IPL 2023: शुभमन के लिए शानदार रहा है साल 2023 और नरेंद्र मोदी स्टेडियम, जानिए आंकड़े IPL 2023
    WTC फाइनल: ईशान किशन हुए भारतीय टीम में शामिल, केएल राहुल की जगह मिला मौका  ईशान किशन

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023