
बॉक्सिंग-डे टेस्ट: यशस्वी जायसवाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने दूसरे शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के चौथे टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शतक बनाने से चूक गए।
वह 82 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यशस्वी कंगारू टीम के खिलाफ दूसरे शतक की ओर बढ़ रहे थे तभी वह दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए हो गए।
इस बीच उन्होंने विराट कोहली के साथ 102 रन जोड़े। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
कैसी रही यशस्वी की पारी?
मेलबर्न के मैदान पर भारतीय टीम को शुरुआती झटके लगे। हालांकि, एक छोर से यशस्वी ने टिककर बल्लेबाजी की। उन्होंने 118 गेंदों का सामना किया और 82 रन बनाए। उनके बल्ले से 11 चौके और 1 छक्का निकला। उनके टेस्ट करियर का 9वां अर्धशतक रहा।
भारतीय टीम का पहला झटका 8 रन पर लगा था। इसके बाद उन्होंने केएल राहुल के साथ 43 रन की साझेदारी निभाई।
कोहली के साथ यशस्वी ने 157 गेंदों में 102 रन जोड़े।
स्कोर
यशस्वी ने इन दिग्गजों की कर ली बराबरी
साल 2024 में जायसवाल ने 11 बार 50+ के स्कोर बनाए हैं। वह 1 साल में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं।
उन्होंने इस मालमे में मोहिंदर अमरनाथ (1983) और गुंडप्पा विश्वनाथ (1979) की बराबरी की है।
सचिन तेंदुलकर (2010) और सुनील गावस्कर (1976) एक कैलेंडर वर्ष में 12 बार यह कारनामा किया है।
वीरेंद्र सहवाग (2010) 13 बार 50+ के स्कोर के साथ पहले स्थान पर हैं।
आंकड़े
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसे हैं यशस्वी के आंकड़े?
यशस्वी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 45.83 की औसत के साथ 275 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। वह इस सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
सीरीज के पहले टेस्ट में उन्होंने 161 रन की शानदार पारी खेली थी। पर्थ में खेले गए उस मुकाबले में भारतीय टीम को जीत मिली थी।
उसके बाद यशस्वी का बल्ला कुछ खास नहीं चला था।
करियर
कैसा रहा है यशस्वी का टेस्ट करियर?
यशस्वी ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2023 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 18 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 33 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 1,682 रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से 4 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214* रन रहा है।
यशस्वी ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन (712) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं।