NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे रोहित (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 18, 2024
    11:58 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हिस्सा लेना है।

    ऐसी खबरें हैं कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर्थ में होने वाले सीरीज के पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वह 6 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में हिस्सा लेंगे।

    वह आगामी सीरीज में अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन करना चाहेंगे।

    इस बीच रोहित के ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    #1 

    रोहित शर्मा बनाम मिचेल स्टार्क

    क्रिकइंफो के मुताबिक, रोहित और मिचेल स्टार्क का आमना-सामना 14 टेस्ट पारियों में हुआ है।

    इस दौरान भारतीय कप्तान ने 179 गेंदों का सामना करते हुए 127 रन बनाए हैं। इस बीच स्टार्क उनका विकेट हासिल करने में नाकाम रहे हैं।

    स्टार्क ने अब तक भारत के खिलाफ 18 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 33 पारियों में 38.54 की औसत के साथ 48 विकेट लिए हैं।

    #2 

    रोहित शर्मा बनाम पैट कमिंस 

    पैट कमिंस ने रोहित के सामने कड़ी चुनौती पेश की है। अब तक दोनों खिलाड़ी 10 पारियों में आमने-सामने हुए हैं, इस दौरान रोहित ने कमिंस की 181 गेंदों का सामना करते हुए 120 रन बनाए हैं।

    इस बीच कमिंस ने 4 बार भारतीय कप्तान का विकेट भी लिया है।

    बता दें कि कमिंस ने भारत के खिलाफ 13 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 26.18 की औसत से 50 विकेट लिए हैं। उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है।

    #3 

    रोहित शर्मा बनाम जोश हेजलवुड

    अपनी सटीक लाइन और लेंथ के लिए पहचाने जाने वाले जोश हेजलवुड नई गेंद से रोहित के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।

    अब तक दोनों खिलाड़ियों का 11 टेस्ट पारियों में आमना-सामना हुआ है। इस बीच रोहित ने 171 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाए हैं। हेजलवुड ने 2 बार भारतीय कप्तान का विकेट चटकाया है।

    हेजलवुड ने भारत के खिलाफ कुल 15 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 26.94 की औसत से 51 विकेट लिए हैं।

    #4 

    रोहित शर्मा बनाम नाथन लियोन

    आगामी सीरीज में रोहित और नाथन लियोन के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

    अब तक रोहित ने इस अनुभवी गेंदबाज के खिलाफ 387 गेंदों का सामना करते हुए 207 रन (18 पारियों में) बनाए हैं। इस बीच 9 बार लियोन ने भारतीय गेंदबाज का विकेट चटकाया है।

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लियोन सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 26 टेस्ट मैचों में 32.40 की औसत से 116 विकेट लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    रोहित शर्मा

    भारत से तीनों प्रारूप में इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए हैं शतक भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा को मैदान पर क्यों आता है इतना गुस्सा? मोहम्मद शमी ने किया खुलासा मोहम्मद शमी
    सीएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स 2024: रोहित शर्मा चुने गए 'इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर', जानिए आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप के बाद रोहित शर्मा ने और खिताब जीतने की इच्छा जताई क्रिकेट समाचार

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: ख्वाजा और ग्रीन की साझेदारी ने तोड़ा लगभग 63 साल पुराना रिकॉर्ड उस्मान ख्वाजा
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी, जानिए उनके आंकड़े उस्मान ख्वाजा
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा अनिल कुंबले का बड़ा रिकॉर्ड, हासिल की ये उपलब्धि  रविचंद्रन अश्विन
    रवि शास्त्री ने भारतीय टीम की रणनीति पर उठाए सवाल, नई बॉल लेने पर साधा निशाना रवि शास्त्री

    क्रिकेट समाचार

    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: अविष्का फर्नांडो ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े अविष्का फर्नांडो
    बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, पहला टेस्ट: पर्थ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भारतीय क्रिकेट टीम
    रविचंद्रन अश्विन बनाम नाथन लियोन: टेस्ट में किस गेंदबाज का रहा है बेहतर प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रविचंद्रन अश्विन
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: तिलक वर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला शतक लगाया, जानिए आंकड़े तिलक वर्मा

    टेस्ट क्रिकेट

    मुशफिकुर रहीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, जानिए क्या है कारण बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: मैच की चौथी पारी में दोहरा शतक लगा चुके हैं ये बल्लेबाज  क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    टेस्ट क्रिकेट: स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े स्टीव स्मिथ
    टेस्ट क्रिकेट: इतिहास में इन गेंदबाजों ने 9 देशों के खिलाफ 5 विकेट हॉल लिए  मुथैया मुरलीधरन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025