NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जन्मदिन विशेष: 26 साल के हुए ऋषभ पंत, जानिए उनके क्रिकेट करियर के रिकॉर्ड्स और आंकड़े
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: 26 साल के हुए ऋषभ पंत, जानिए उनके क्रिकेट करियर के रिकॉर्ड्स और आंकड़े
    ऋषभ पंत 26 साल के हो गए हैं (तस्वीर: एक्स/ @BCCI)

    जन्मदिन विशेष: 26 साल के हुए ऋषभ पंत, जानिए उनके क्रिकेट करियर के रिकॉर्ड्स और आंकड़े

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 04, 2023
    11:14 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 4 अक्टूबर 2023 को 26 साल के हो गए हैं।

    सड़क हादसे का शिकार होने के कारण पंत अभी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। पंत विश्व कप की टीम का भी हिस्सा नहीं बन पाए हैं।

    इस स्टार खिलाड़ी का जन्म 4 अक्टूबर, 1997 को उत्तराखंड के रुड़की में हुआ था। पंत घरेलू क्रिकेट दिल्ली के लिए खेलते हैं।

    आइए इस खिलाड़ी के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    हादसा

    कैसे और कब हुआ था पंत के साथ हादसा?

    पंत के साथ हादसा 30 दिसंबर, 2022 को रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के मोड़ पर हुआ था। उस समय वह कार चला रहे थे। उसी दौरान उनकी आंख लग गई थी।

    इसके बाद उनकी मर्सिडीज अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई थी। इससे कार में आग लग गई थी, लेकिन पंत चोट लगने के बाद भी विंडस्क्रीन तोड़कर बाहर निकल आए थे, जिससे उनकी जान बची थी।

    इसके बाद यह खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान से दूर है।

    अर्धशतक

    पंत ने टेस्ट क्रिकेट में लगाया है भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक 

    पंत टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भारत के लिए क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में सिर्फ 28 गेंद में अर्धशतक लगा दिया था।

    उन्होंने यह पारी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2022 में खेली थी। पंत ने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा था।

    कपिल ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 1982 में 30 गेंद में अर्धशतक लगाया था। तीसरे स्थान पर शार्दुल ठाकुर (31 गेंद) हैं।

    जानकारी

    IPL में कैसा रहा है पंत का प्रदर्शन?

    पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 98 मैच खेले हैं और इसकी 97 पारियों में इस खिलाड़ी ने 34.61 की औसत से 2,838 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में 1 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं।

    आंकड़े 

    टेस्ट क्रिकेट में कमाल के हैं पंत के आंकड़े 

    पंत ने पहला टेस्ट मैच साल 2018 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। वह भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर खेलते हुए शतक जड़ा था।

    उन्होंने अब तक 33 मुकाबले खेले हैं और इसकी 56 पारियों में 43.67 की औसत से 2,271 रन बनाए हैं। उन्होंने 5 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 159 रन रहा है।

    उन्होंने 73.63 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

    टी-20

    टी-20 और वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है पंत का प्रदर्शन?

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मं पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 66 मैच में सिर्फ 22.43 की औसत से 987 रन बनाए हैं।

    उन्होंने अपने टी-20 करियर में 3 अर्धशतक लगाए हैं और 126.37 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

    वनडे क्रिकेट की बात करें तो पंत ने 30 मैचों में 34.60 की औसत से 865 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशक लगाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 125 रन रहा है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    पंत सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 24 साल और 271 दिन में किया था। पंत ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने 25 साल की उम्र में 100 छक्के जड़े थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऋषभ पंत
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल

    ऋषभ पंत

    ऋषभ पंत के घुटने के लिगामेंट की सफलतापूर्वक सर्जरी हुई, डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे क्रिकेट समाचार
    ऋषभ पंत करीब 6 महीने रह सकते हैं क्रिकेट से दूर, BCCI देगा 21 करोड़ रुपये भारतीय क्रिकेट टीम
    सरकार ने दुर्घटना और हिंसा पर टीवी चैनलों की कवरेज को बताया खराब, एडवाइजरी जारी की सूचना और प्रसारण मंत्रालय
    ऋषभ पंत IPL 2023 में नहीं खेलेंगे, सौरव गांगुली ने किया स्पष्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023: अश्विन और सुंदर में से कौन है भारत के लिए अधिक मूल्यवान? वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट
    शुभमन गिल ने 2023 में 72.35 की औसत से बनाए हैं रन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    इरफान पठान ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भारत में जोरदार स्वागत पर दिया अहम बयान वनडे विश्व कप 2023

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023: रोहित शर्मा ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स कर सकते हैं अपने नाम  रोहित शर्मा
    ईरानी कप 2023: साई सुदर्शन ने जमाया फर्स्ट क्लास करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  साई सुदर्शन
    वनडे विश्व कप 2023: क्या है न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की ताकत और कमजोरी? आंकड़ों से जानिए  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: श्रेयस अय्यर ये रिकॉर्ड्स कर सकते हैं अपने नाम  श्रेयस अय्यर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025