टी-20 अंतरराष्ट्रीय: भुवनेश्वर कुमार पावरप्ले में सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बने
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने (पूर्ण सदस्य) वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में भुवनेश्वर ने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी को पीछे छोड़ा है। भुवनेश्वर ने 4 साल बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम में वापसी की थी।
डॉट गेंदें
इन गेंदबाजों ने डाली हैं सबसे ज्यादा डॉट गेंदें
इस सूची में न्यूजीलैंड के साउदी 679 डॉट गेंदों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भुवनेश्वर ने उन्हीं को पीछे छोड़ा है और अब उनके 680 डॉट गेंदें हो गए हैं।
जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगरावा 674 गेंदों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी 625 और जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजारबानी 614 डॉट गेंदें फेंक चुके हैं।
अर्शदीप सिंह के नाम 576 डॉट गेंदें दर्ज हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह 569 गेंदों के साथ सूची में शामिल हैं।
आंकड़े
भुवनेश्वर के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर
भुवनेश्वर ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2012 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।
उन्होंने अब तक 89 मुकाबले खेले हैं और इसकी 87 पारियों में लगभग 24 की औसत से 90 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किया है।
यह खिलाड़ी 2 बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम कर चुका है। इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/4 का रहा है।