बेवॉन जैकब्स ने भारत के खिलाफ जड़ा पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज बेवॉन जैकब्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (58) खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा और भारत के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 40 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही मेजबान कीवी टीम मुकाबले में 180/5 का स्कोर बनाने में सफल रही। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही जैकब्स की पारी और साझेदारी?
न्यूजीलैंड को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 रन के कुल स्कोर पर 3 अहम झटके लग गए थे।
उसके बाद बल्लेबाजी पर आए जैकब्स ने ग्लेन फिलिप्स (70) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और कमजोर गेंदों को सीमा रेखा के बाहर भेजा।
उन्होंने फिलिप्स के पास चौथे विकेट के लिए 76 गेंदाें में 116 रन की अहम साझेदारी निभाई।
वह अपनी पारी में 46 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के से 58 रन बनाकर आउट हुए।
करियर
कैसा रहा है जैकब्स का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?
जैकब्स ने साल 2025 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।
उसके बाद से अब तक वह 13 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसकी 11 पारियों में 30.22 की औसत और 143.16 की स्ट्राइक रेट से 272 रन बनाने में सफल रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 62 रन का रहा है। वह अब तक 15 चौके और 14 छक्के जड़ चुके हैं।