NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / BCCI मुंबई में आयोजित करवा सकता है महिला IPL- रिपोर्ट
    अगली खबर
    BCCI मुंबई में आयोजित करवा सकता है महिला IPL- रिपोर्ट
    महिला IPL का उद्घाटन संस्करण 3 मार्च, 2023 से शुरू होने की संभावना है (तस्वीर:टि्वटर@IPL)

    BCCI मुंबई में आयोजित करवा सकता है महिला IPL- रिपोर्ट

    लेखन मनोज शर्मा
    Dec 22, 2022
    03:56 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पुरुष इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सफलता के बाद अब अगले साल से महिला IPL की शुरुआत करने जा रहा है।

    विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला IPL का उद्घाटन संस्करण मुंबई में आयोजित किया जा सकता है।

    हालांकि, इस बारे फिलहाल सिर्फ चर्चा हुई है, आयोजन स्थल को लेकर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

    बुधवार को आयोजित हुई IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक में कई अहम मुद्दों पर मंथन हुआ।

    वजह

    इस वजह से महाराष्ट्र में आयोजित हो सकता है महिला IPL

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI महिला IPL का आयोजन पूरी तरह से मुंबई में कराने की योजना बना रहा है, इससे टीमों को यात्रा करने की समस्या से निजात मिलेगी।

    2022 में पुरुषों का IPL संस्करण का लीग चरण पूरी तरह से महाराष्ट्र में आयोजित किया गया था।

    इस प्रयोग को लेकर BCCI और IPL के कई अधिकारी महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (MCA) के संपर्क में हैं।

    इस बीच संभावना है कि महिला IPL पुरुषों के टूर्नामेंट से टकराएगा।

    बयान

    BCCI ने इस बारे में क्या दिया बयान?

    IPL गवर्निंग काउंसिल की ओर से इस बारे में एक बयान भी जारी किया गया है।

    क्रिकबज से हुई बातचीत में कमेटी के एक सदस्य ने बताया, "मुंबई में महिला IPL का आयोजन निश्चित रूप से एक विकल्प है और हमने देखा था कि पिछले साल IPL कितना सफल रहा था। हम निश्चित रूप से इस प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। निर्णय के बाद आगे की योजना बनाई जाएगी।"

    टकराव

    महिला IPL के 3 मार्च से शुरू होने की संभावना

    महिला IPL का उद्घाटन संस्करण 3 मार्च, 2023 से शुरू होने की संभावना है।

    दूसरी ओवर पुरुष IPL 2023 कथित तौर पर 1 अप्रैल से शुरू होगा।

    कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महिला IPL पुरुषों के आयोजन के पहले सप्ताह तक खींच सकता है।

    अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर खचाखच भरे होने के कारण BCCI के सामने दो प्रमुख आयोजनों को लगभग एक साथ सफलतापूर्वक आयोजित करने की एक बड़ी चुनौती होगी।

    मीडिया राइट्स

    सामने आई मीडिया राइट्स से जुड़ी अहम जानकारी

    BCCI पहले ही महिला IPL के पहले पांच संस्करणों (2023-27) के लिए मीडिया-अधिकार निविदा की घोषणा कर चुका है।

    बोर्ड का अगला कदम फ्रेंचाइजियों के लिए बोलियां आमंत्रित करने का होगा। 31 दिसंबर टेंडर लेने की आखिरी तारीख है।

    दूसरी ओर महिला टीमों की नीलामी पुरुषों के IPL के किसी मेजबान शहर में आयोजित हो सकती है।

    वैसे BCCI महिला IPL के लिए दो अलग-अलग योजनाओं पर विचार कर रहा है।

    जानकारी

    महिला IPL से जुड़ी खास जानकारी

    प्रत्येक फ्रेंचाइजी में अधिकतम छह विदेशियों के साथ 18 खिलाड़ियों का दल हो सकता है।

    अंतिम एकादश में पांच विदेशी खिलाड़ियों को खिलाया जा सकता है। जिनमें चार पूर्ण सदस्य टीमों से और एक सहयोगी देशों की खिलाड़ी शामिल हो सकती है। सभी पक्ष लीग चरण में दो बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

    अंक तालिका की शीर्ष टीम फाइनल में प्रवेश करेगी और दूसरे और तीसरे नंबर की टीमें दूसरे फाइनलिस्ट के निर्धारण के लिए आपस में टकराएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    महिला पुलिस
    क्रिकेट समाचार
    BCCI

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    इंडियन प्रीमियर लीग

    23 साल के हुए वाशिंगटन सुंदर, जानें उनके क्रिकेट करियर के खास रिकॉर्ड्स और आंकड़े क्रिकेट समाचार
    महिलाओं का IPL: पांच टीमें और 20 लीग मैचों के साथ पहले सीजन की तैयारी क्रिकेट समाचार
    बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद के लिए दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे सौरव गांगुली BCCI
    16 दिसंबर को बेंगलुरु में होगी IPL 2023 की नीलामी- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार

    महिला पुलिस

    गुजरात ATS की महिला टीम ने नामी डॉन को घुटनों के बल आत्मसमर्पण को किया मजबूर गुजरात
    जुड़वा बच्चों के साथ फ़र्ज निभा रही यह महिला कांस्टेबल, यूपी पुलिस ने किया सलाम भारत की खबरें
    कैंसर रोगियों की विग के लिए इस महिला पुलिस अधिकारी ने दान किए अपने बाल, जानें केरल
    दिल्ली पुलिस में 2025 तक 25 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी भर्ती करने का लक्ष्य- राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस

    क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: गेंदबाजों के नाम रहा पहला दिन, दिनभर में गिरे 15 विकेट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: नागालैंड की टीम 25 रन पर ऑलआउट, 41 साल में दूसरा सबसे कम स्कोर रणजी ट्रॉफी
    पहला टेस्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ चौथे दिन हार टालने में कामयाब रहा बांग्लादेश भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: पाकिस्तान पहली पारी में 304 रन पर ऑलआउट, इंग्लैंड 7/1 की खराब शुरुआत पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    BCCI

    इंग्लैंड में सार्वजनिक जगहों पर घूमते दिखे थे भारतीय खिलाड़ी, BCCI ने लगाई फटकार- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    कोरोना संक्रमण से उबरे रोहित शर्मा, इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स की सीरीज में लेंगे हिस्सा रोहित शर्मा
    चैपल के समय मुझे खेल की बजाय अन्य कारणों से किया गया था बाहर- सौरव गांगुली सौरव गांगुली
    'अमृत महोत्सव' पर भारत बनाम विश्व एकादश क्रिकेट मैच चाहती है सरकार, BCCI को लिखा पत्र भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025