Page Loader
IPL इतिहास में 20 से कम गेंदों में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों पर नजर
निकोलस पूरन ने SRH के खिलाफ 18 गेंदों में जड़ा अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL इतिहास में 20 से कम गेंदों में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों पर नजर

Mar 28, 2025
01:28 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 7वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 5 विकेट से हरा दिया। इसमें SRH के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 26 गेंदों में 70 रन की पारी खेली। पूरन ने चौथी बार 20 से कम गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। इसकी बदौलत ने LSG ने 191 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। आइए IPL में 20 से कम गेंदों में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

निकोलस पूरन - 4 बार 

पूरन का नवीनतम अर्धशतक सिर्फ 18 गेंदों पर आया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक (19 गेंदों पर 62 रन) लगाकर LSG के लिए सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक (29 गेंदों पर 75 रन) पूरा किया। उन्होंने 2020 में पंजाब किंग्स के लिए SRH के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।

#2

जेक फ्रेजर-मैक्गर्क - 3 बार

जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उनके 2 अर्द्धशतक (बनाम MI और SRH) सिर्फ 15 गेंदों में आए थे। लीग में किसी अन्य DC बल्लेबाज ने इससे तेज अर्धशतक नहीं बनाया है। फ्रेजर-मैक्गर्क ने SRH के खिलाफ 18 गेंदों पर 65 रन बनाए, जबकि उन्होंने MI के खिलाफ 27 गेंदों पर 84 रन बनाए थे। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक (20 गेंदों पर 50 रन) पूरा किया।

#3

ट्रेविस हेड - 3 बार 

ट्रेविस हेड के रूप में हमारे पास IPL 2024 में 20 गेंदों के अंदर 3 अर्द्धशतक लगाने वाले एक और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी है। उन्होंने DC के खिलाफ 16 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। SRH के हेड ने मैच में 32 गेंदों पर 89 रन बनाए थे। उन्होंने LSG के खिलाफ 30 गेंदों पर 89* रनों की पारी खेली। उन्होंने 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने MI के खिलाफ 18 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था।