LOADING...
IPL पारी में सर्वाधिक बार 6 या उससे अधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों पर नजर 
निकोलस पूरन ने IPL पारी में 7वीं बार 6 या उससे अधिक छक्के जड़े (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL पारी में सर्वाधिक बार 6 या उससे अधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों पर नजर 

Mar 28, 2025
03:03 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 7वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन की तूफानी पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 5 विकेट से हरा दिया। पूरन ने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए हैं। उन्होंने IPL पारी में 7वीं बार 6 या उससे अधिक छक्के जड़े हैं। आइए IPL पारी में सर्वाधिक बार 6+ छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

क्रिस गेल - 22 बार

IPL पारी में सर्वाधिक बार 6 या उससे अधिक छक्के जड़ने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल पहले पायदान पर हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में 22 बार यह कारनामा किया है। एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम दर्ज है। उन्होंने IPL 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 17 छक्के जड़े थे। उन्होंने 66 गेंदों में 175 रन बनाए थे, जिसमें 13 चौके भी थे।

#2

एबी डिविलियर्स - 11 बार 

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तूफानी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स IPL पारी में सर्वाधिक बार 6 या उससे अधिक छक्के जड़ने के मामले दूसरे पायदान पर है। उन्होंने 11 बार यह कारनामा किया है। वह IPL की 1 पारी में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर है। उन्होंने IPL 2016 में RCB के लिए खेलते हुए गुजरात लायंस के खिलाफ 129 रन की शतकीय पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 12 छक्के और 10 चौके जड़े थे।

#3

आंद्रे रसेल - 10 बार

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल इस मामले में तीसरे पायदान पर है। उन्होंने अपने IPL करियर में 10 बार एक पारी में 6 या उससे अधिक छक्के जड़े हैं। वह IPL की 1 पारी में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में भी संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर है। उन्होंने IPL 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ 11 छक्के जड़े थे। उन्होंने 33 गेंदों में 88 रन की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें एकमात्र चौका था।

#4

पूरन, बटलर और वाॅटसन - 7 बार

इस सूची में निकोलस पूरन, जोस बटलर और शेन वॉटसन संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं। इन तीनों ने 7-7 बार IPL की एक पारी में 6 या उससे अधिक छक्के जड़े हैं। पूरन ने पिछले संस्करण में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक पारी में सर्वाधिक 8 छक्के जड़े हैं। इसी तरह बटलर और वॉट्सन ने एक पारी में सर्वाधिक 8-8 छक्के जड़े हैं। बटलर ने 2021 और वाॅटसन ने 2018 में यह उपलब्धि हासिल की थी।