
IPL में सबसे कम गेंदों में 1,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रविवार को दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेलते हुए अपने 1,000 IPL रन पूरे किए।
उन्होंने 594 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के बाद ऐसा करने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए।
आइए IPL में सबसे कम गेंदों में 1,000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं।
#3
वीरेंद्र सहवाग - 604 गेंदें
क्रिकेट इतिहास के सबसे महान सलामी बल्लेबाजों में से एक वीरेंद्र सहवाग भी इस सूची में शामिल हैं।
इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने IPL करियर में केवल 604 गेंदों में अपने 1,000 रन पूरे किए थे।
साल 2008 से 2015 तक IPL में खेलते हुए उन्होंने 104 मैचों में 27.56 की औसत से 2,728 रन बनाए। उन्होंने टूर्नामेंट में 2 शतक और 16 अर्द्धशतक भी लगाए।
इस बीच, सहवाग ने 155.44 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
#2
हेनरिक क्लासेन - 594 गेंदें
क्लासेन ने RR के खिलाफ 14 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। इससे SRH को मैच में IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर (286/6) बनाने में मदद मिली।
उन्होंने अपनी पारी का 7वां रन बनाते ही IPL करियर में 1,000 रन पूरे कर लिए। इसके लिए उन्होंने 594 गेंदें खेलीं।
36 मैचों में क्लासेन ने 38.03 की औसत से 1,027 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 170.03 की है। उनके नाम एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।
#1
आंद्रे रसेल - 545 गेंदें
KKR के ऑलराउंडर रसेल इस सूची में शीर्ष पर हैं क्योंकि उन्होंने 1,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 545 गेंदें खेली थीं।
अब तक 127 IPL मैच खेल चुके रसेल ने 28.93 की औसत से 11 अर्धशतकों की मदद से 2,488 रन बनाए हैं।
उनकी स्ट्राइक रेट 174.85 की रही है, जो प्रतियोगिता में कम से कम 900 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ है। इस मामले में क्लासेन (170.03) दूसरे पायदान पर काबिज है।