NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका के दनुष्का गुणाथिलका फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल सकेंगे, बोर्ड हटाएगा प्रतिबंध
    अगली खबर
    श्रीलंका के दनुष्का गुणाथिलका फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल सकेंगे, बोर्ड हटाएगा प्रतिबंध
    दनुष्का गुणाथिलका पर लगा प्रतिबंध हटेगा (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    श्रीलंका के दनुष्का गुणाथिलका फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल सकेंगे, बोर्ड हटाएगा प्रतिबंध

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 17, 2023
    04:21 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज दनुष्का गुणाथिलाका अब फिर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए योग्य होंगे। दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) उन पर लगाए प्रतिबंध हटाएगा।

    बता दें कि गुणाथिलका पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे, लेकिन जांच के बाद उन पर दोष सिद्ध नहीं हो पाए थे। इस बल्लेबाज ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच अक्टूबर 2022 में खेला था।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    बयान

    SLC ने जारी किया बयान 

    SLC ने बयान जारी कर कहा, "SLC द्वारा नियुक्त स्वतंत्र जांच समिति, जिसे ऑस्ट्रेलिया में गुणाथिलाका के खिलाफ आपराधिक आरोपों की जांच करने का काम सौंपा गया था और अब उन पर लगाए गए प्रतिबंध को पूरी तरह से हटाने की सिफारिश की है। नवंबर 2022 में न्यू साउथ वेल्स के जिला न्यायालय में दायर सभी आरोपों से गुणाथिलाका को बरी कर दिया गया और 3 अक्टूबर, 2023 को उनकी श्रीलंका वापसी हुई थी।"

    बरी

    हाल ही में यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी हुए थे गुणाथिलाका 

    हाल ही में सितंबर 2023 में गुणाथिलाका को यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी किया गया था।

    सिडनी के डाउनिंग सेंटर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में न्यायाधीश सारा हगेट ने श्रीलंकाई खिलाड़ी के हक में फैसला किया था।

    बता दें कि पुलिस ने शुरू में गुणाथिलाका के खिलाफ कुल 4 आरोप लगाए थे और उन्हें हयात रीजेंसी में गिरफ्तार किया गया था। अभियोजकों ने बाद में उनमें से 3 आरोप हटा दिए।

    ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया में ही गिरफ्तार हुए थे गुणाथिलाका

    ऑस्ट्रेलिया में गुणाथिलाका पर एक 29 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद पुलिस होटल पहुंची और वहीं से इस खिलाड़ी को गिरफ्तार किया था।

    बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज श्रीलंका टी-20 विश्व कप 2022 में श्रीलंकाई टीम के सदस्य थे।

    सिडनी में मजिस्ट्रेट रॉबर्ट विलियम्स ने श्रीलंकाई क्रिकेटर को जमानत नहीं दी थी। उन पर यात्रा का भी प्रतिबंध लगाया हुआ था।

    अंतरराष्ट्रीय करियर

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गुणाथिलाका का प्रदर्शन 

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गुणाथिलाका के प्रदर्शन की बात करें तों उन्होंने 8 वनडे की 16 पारियों में 18.68 की औसत और 50.08 की स्ट्राइक रेट से 299 रन बनाए।

    उन्होंने 47 वनडे में 11 अर्धशतक और 2 शतक की बदौलत 1,601 रन जड़े हैं। इस प्रारूप में उन्होंने 8 विकेट भी लिए हैं।

    साथ ही 46 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में गुणाथिलाका के बल्ले से 741 रन निकले। इस दौरान उनकी औसत 16.46 की और स्ट्राइक रेट 120.48 की रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    दनुष्का गुणाथिलाका

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट अपने इंजीनियर्स पर AI से कोडिंग का बढ़ा रही दबाव- रिपोर्ट माइक्रोसॉफ्ट
    यूट्यूब पर महज 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए इन 10 भारतीय फिल्मों के टीजर प्रभास
    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    एशियाई खेल, श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: गुलबदीन नायब ने की टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी एशियाई खेल
    एशियाई खेल, श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: कैस अहमद की शानदार गेंदबाजी, चटकाए 3 विकेट एशियाई खेल
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023, दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023

    क्रिकेट समाचार

    कमाल का प्रदर्शन कर रहे इस साल कुलदीप यादव, जानिए हैरान करने वाले आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज के एशिया में 1,000 वनडे रन पूरे, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023

    दनुष्का गुणाथिलाका

    दनुष्का गुणाथिलाका को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने निलंबित किया, रेप के लगे हैं आरोप श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट ने चमिका करुणारत्ने पर लगाया एक साल का बैन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड
    रेप केस में फंसे श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणाथिलाका को सिडनी कोर्ट से मिली राहत  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    दनुष्का गुणाथिलाका यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी, जानिए क्या था यह मामला श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025