LOADING...
बाबर आजम ने साल 2021 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, जानिए आंकड़े
2021 से बाबर आजम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@babarazam258)

बाबर आजम ने साल 2021 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, जानिए आंकड़े

Jul 05, 2023
03:23 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम बीते कुछ सालों से शानदार फॉर्म में हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 2021 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। बाबर ने 2021 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की 111 पारियों में 4,964 रन बनाए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं। रिजवान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की 104 पारियों में 4,018 रन बनाए हैं।

आंकड़े

विराट छठे और रोहित 7वें पायदान पर

सूची में तीसरे नंबर पर जो रूट (72 पारी, 3,618 रन), चौथे पर लिटन दास (108 पारी, 3,558 रन) और 5वें पर डेवोन कॉनवे (77 पारी, 3,196 रन) है। सूची में छठे नंबर पर विराट कोहली हैं। उन्होंने 89 पारियों में 3,099 रन बनाए हैं। वहीं 7वें पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 91 पारियों में 3,086 रन बनाए हैं। सूची में 8वें पर डेरिल मिचेल (84 पारी, 2,958 रन) और 9वें स्थान पर पथुम निसंका (88 पारी, 2,772 रन) हैं।