LOADING...
बाबर आजम ने अर्धशतक जड़कर तोड़ा विराट कोहली का यह बड़ा रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े 
बाबर आजम ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

बाबर आजम ने अर्धशतक जड़कर तोड़ा विराट कोहली का यह बड़ा रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े 

Jan 14, 2024
04:12 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे 5 मैच की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में बाबर आजम ने शानदार अर्धशतकीय पारी (66) खेली। हालांकि, उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई और कीवी टीम ने यह मुकाबला 21 रन से जीत लिया। पहले टी-20 मुकाबले में भी उन्होंने अर्धशतक लगाया था। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने इस पारी के दौरान विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

रिकॉर्ड

बाबर ने तोड़ा कोहली का यह रिकॉर्ड 

बाबर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 106 मैच खेले हैं और इसकी 100 पारियों में 35 बार 50+ का स्कोर बनाया है। कोहली ने 100 पारियों में यह कारनाम 34 बार किया था। बाबर ने कोहली का यही रिकॉर्ड तोड़ा है। 100 पारियों में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा (25), चौथे स्थान पर पॉल स्टर्लिंग (21) और पांचवे स्थान पर जोस बटलर (21) हैं।

पारी

कैसी रही बाबर की पारी और साझेदारी?

बाबर ने दूसरे टी-20 मुकाबले में 43 गेंद का सामना करते हुए 66 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 153.49 की रही। पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने फखर जमान के साथ 49 गेंद में 87 रन जोड़े। शाहीन अफरीदी के साथ उन्होंने 16 गेंद में 28 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि, वह अपनी टीम को लगातार दूसरे मुकाबले में भी जीत नहीं दिला पाए।

Advertisement

बल्लेबाज

100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन 

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 100 मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बाबर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनके अब 3,608 रन हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 129.23 की रही है। पहले स्थान पर 3,663 रन के साथ कोहली हैं। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान आरोन फिंच हैं। उनके 3,013 रन हैं। चौथे स्थान पर मार्टिन गप्टिल (2,976) और पांचवे स्थान पर रोहित (2,773) हैं।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है बाबर का टी-20 करियर?

बाबर ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2016 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 106 मैच खेले हैं और इसकी 100 पारियों में 41.95 की औसत से 3,608 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 129.22 की रही है। उनके बल्ले से 3 शतक और 32 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122 रन रहा है। पाकिस्तान का यह स्टार खिलाड़ी 14 बार नाबाद भी रहा है।

Advertisement