Loading...
बाबर आजम 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले 5वें पाकिस्तानी बने, जानिए उनके आंकड़े
बाबर आजम ने अपने 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए (तस्वीर: एक्स/@ICC)

बाबर आजम 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले 5वें पाकिस्तानी बने, जानिए उनके आंकड़े

Oct 18, 2026
04:52 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बाबर आजम ने त्रिकोणीय सीरीज में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में 45 रन की पारी खेली। वह अपने वनडे करियर के 39वें अर्धशतक से चूक गए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 16,000 रन पूरे किए। वह पाकिस्तान की ओर से इस आंकड़े को छूने वाले सिर्फ 5वें बल्लेबाज बने। आइए उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

सूची 

इस सूची में शामिल हुए बाबर 

बाबर ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में अपना 7वां रन बनाते ही 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन का मुकाम हासिल किया।

पाकिस्तान के लिए उनसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन सिर्फ इंजमाम उल हक, यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ और जावेद मियांदाद ने बनाए हैं।

बता दें कि इंजमाम ने इस सूची में सर्वाधिक 20,541 रन बनाए थे।

वहीं, यूनिस ने 17,790 रन, युसूफ ने 17,134 रन और मियांदाद ने 16,213 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए थे।

आंकड़े 

16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज पाकिस्तानी बने बाबर

बाबर ने 399 पारियों में अपने 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए।

पाकिस्तानी बल्लेबाजों में वह पारियों के लिहाज से तीसरे सबसे तेज ये आंकड़ा छूने वाले खिलाड़ी बने।

मोहम्मद युसूफ ने 388 पारियों में और मियांदाद ने 398 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था।

बता दें कि सबसे तेज 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने 350 पारियों में ये आंकड़ा छूआ था।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

बाबर ने नंबर-3 पर खेलते हुए पूरे किए अपने 8,000 अंतरराष्ट्रीय रन 

बाबर ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए अपने 8,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए।

उन्होंने इस नंबर पर अब तक 186 पारियों में 50.12 की औसत के साथ 8,020 रन बनाए हैं, जिसमें 20 शतक और 52 अर्धशतक लगाए हैं।

वह पाकिस्तान की ओर से इस पोजीशन में बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

नंबर-3 पर बाबर के बाद दूसरे सर्वाधिक रन वाले पाकिस्तानी यूनिस खान (7,717) हैं।

ADVERTISEMENT

करियर 

बाबर के अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर 

बाबर ने 2015 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।

उन्होंने अब तक 45.30 की औसत के साथ 16,038 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 32 शतक और 111 अर्धशतक लगाए हैं।

उन्होंने टेस्ट में अब तक 42.98 की औसत से 4,771 रन बनाए थे, जिसमें 9 शतक शामिल थे।

144 वनडे में उन्होंने 53.36 की औसत से 6,671 रन बनाए हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 38.94 की औसत से 4,596 रन अपने नाम किए हैं।

ADVERTISEMENT