Loading...
ऑस्ट्रेलियाई अंपायर रणजी ट्रॉफी में आएंगे नजर, जानिए क्यों मिली यह जिम्मेदारी
ऑस्ट्रेलिया के अंपायर भारत में नजर आएंगे (फाइल तस्वीर)

ऑस्ट्रेलियाई अंपायर रणजी ट्रॉफी में आएंगे नजर, जानिए क्यों मिली यह जिम्मेदारी

Oct 20, 2026
02:34 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलियाई अंपायर बेन ट्रेलोअर भारत में 2026-27 रणजी ट्रॉफी के मुकाबलों में अंपायरिंग करते नजर आएंगे। यह फैसला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अंपायर आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत लिया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों देशों के अंपायरों को एक-दूसरे के यहां घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग करके अनुभव हासिल करने का अवसर देना है। ट्रेलोअर 30 प्रथम श्रेणी, 20 लिस्ट-A और बिग बैश लीग (BBL) के 39 मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं।

अनुभव

ट्रेलोअर के बारे में जानिए 

घरेलू क्रिकेट में अनुभव के अलावा, ट्रेलोअर 2 महिला वनडे और 4 महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी अंपायरिंग कर चुके हैं।

वह फिलहाल क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स में अंपायर शिक्षा अधिकारी हैं, जहां वह भविष्य के मैच अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हैं और उन्हें तैयार करते हैं।

अंपायरों की शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट अंपायर्स एंड स्कोरर्स एसोसिएशन की ओर से 4 जॉर्ज बोरविक मेमोरियल पुरस्कार मिल चुके हैं।

भारत

भारत के अंपायर भी ऑस्ट्रेलिया जाएंगे 

भारतीय अंपायर पराशर जोशी ऑस्ट्रेलिया जाएंगे, जहां वह 3 घरेलू मुकाबलों में अंपायरिंग करेंगे।

अब तक वह भारत में 19 प्रथम श्रेणी, 32 लिस्ट-A मुकाबलों और 40 टी-20 मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं।

टी-20 में उनके अंपायरिंग के अनुभव में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया में जोशी का कार्यकाल 11 नवंबर से शुरू होगा। वह गाबा में क्वींसलैंड और तस्मानिया के बीच होने वाले शेफील्ड शील्ड मुकाबले में अंपायरिंग करेंगे।

ADVERTISEMENT

जानकारी

इन मुकाबलों में भी बतौर अंपायर नजर आएंगे जोशी 

जोशी 16 नवंबर को क्वींसलैंड और तस्मानिया के बीच होने वाले वनडे कप के मुकाबले में भी अंपायरिंग करेंगे। इसके अलावा, वह 22 नवंबर से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड के बीच होने वाले शेफील्ड शील्ड मुकाबले में भी अंपायर होंगे।

ADVERTISEMENT

अवसर

पहली बार नहीं हो रहा है ऐसा

यह आदान-प्रदान कार्यक्रम दोनों अंपायरों को एक-दूसरे के देशों में घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग करके अनुभव हासिल करने का अवसर देता है।

रणजी ट्रॉफी में अंपायरिंग के लिए किसी ऑस्ट्रेलियाई अंपायर का भारत आना पहली बार नहीं है।

नवंबर 2016 में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर सैम नोगाजस्की आए थे।

उनको मुकाबले के दौरान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मैसूरु में उत्तर प्रदेश और मुंबई के बीच खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन उनकी तबीयत खराब हो गई थी।

ADVERTISEMENT