NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड भारतीय गेंदबाजों के लिए बन सकते हैं बड़ी चुनौती, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड भारतीय गेंदबाजों के लिए बन सकते हैं बड़ी चुनौती, जानिए आंकड़े 
    ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में शतक जमाया था (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड भारतीय गेंदबाजों के लिए बन सकते हैं बड़ी चुनौती, जानिए आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    Nov 22, 2023
    07:15 pm

    क्या है खबर?

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज गुरुवार से शुरू होने जा रही है।

    भारत की तरह ही ऑस्ट्रेलिया ने भी इस सीरीज के लिए अपने वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया है।

    वरिष्ठ खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बीच ऑस्ट्रेलिया के पास ट्रेविस हेड के रूप में एक ताकतवर हथियार है जो भारतीय गेंदबाजों को परेशानी में डाल सकता है।

    हेड अपनी तूफानी बल्लेबाजी से समय-समय पर भारत के लिए मुसीबत खड़ी करते रहे हैं।

    रिपोर्ट

    भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? 

    हेड ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अधिक मैच तो नहीं खेले हैं, लेकिन इससे उनके खतरे को कम करके नहीं आंका जा सकता है।

    भारत के खिलाफ 4 टी-20 मैचों में उन्होंने 28.33 की औसत और 114.86 की स्ट्राइक रेट से 85 रन बनाए हैं। हालांकि, वह भारत के खिलाफ एक अर्धशतक तक नहीं जमा पाए हैं।

    हेड पारी की शुरुआत से ही गेंदबाजों पर प्रहार करने के लिए जाने जाते हैं और यह प्रारूप उनके मुफीद बैठता है।

    रिपोर्ट

    भारत में कैसा रहा है हेड का प्रदर्शन? 

    भारतीय सरजमीं पर हेड ने अब तक 2 अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच खेले हैं।

    इसमें उन्होंने 57.00 की औसत 114.00 की स्ट्राइक रेट से 57 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 48* रन का रहा है।

    बाएं हाथ के बल्लेबाज हेड के एशिया में प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 5 मैचों में 45.66 की औसत और 148.91 की स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाए हैं।

    रिपोर्ट

    हेड के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर 

    29 साल के खिलाड़ी हेड ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2018 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ दुबई में की थी।

    वह अब तक 20 मैचों में 28.75 की औसत और 140.67 की स्ट्राइक रेट से 460 रन बनाए हैं। 91 के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने इस प्रारूप में 1 अर्धशतक जमाया है।

    उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी इस साल दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ आई थी।

    रिपोर्ट

    वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में भारत की हार का सबसे बड़ा कारण थे हेड 

    हेड भारत के लिए समय-समय पर मुसीबत का कारण बनते रहे हैं।

    हाल ही में अहमदाबाद में खेले गए वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत को खिताबी जीत से दूर करने में वही सबसे बड़े जिम्मेदार थे।

    उन्होंने खिताबी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 120 गेंदों में 137 रन बनाए थे। उन्होंने पारी में 15 चौके और 4 छक्के जमाए थे।

    भारत (240) को हराकर ऑस्ट्रेलिया (241/4) ने मुकाबला 6 विकेट से जीता था।

    जानकारी

    WTC फाइनल में भी भारत को गहरे जख्म दे चुके हैं हेड 

    हेड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 के फाइनल में भारत के खिलाफ पहली पारी में 163 रन बनाते हुए परेशान किया था। उनकी पारी के चलते ही भारत के WTC फाइनल में 209 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

    रिपोर्ट

    शानदार लय में हैं हेड, विश्व कप में बल्ले से जमाया था जोरदार रंग 

    हेड ने वनडे विश्व कप 2023 में अपने बल्ले से धमाल मचाते हुए गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी।

    उन्होंने 6 मैचों में ही 54.83 की औसत और 127.51 की स्ट्राइक रेट से 329 से अधिक रन बनाए थे।

    इस विश्व कप में उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 109 रन बनाए थे।

    फाइनल से पहले उन्होंने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 62 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ट्रेविस हेड
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    ट्रेविस हेड

    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: गेंदबाजों के नाम रहा पहला दिन, दिनभर में गिरे 15 विकेट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 218 रन पर सिमटी, रबाडा ने झटके चार विकेट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: ट्रेविस हेड ने पूरे किए अपने 2,000 रन, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट के आंकड़े
    न्यूजबाइट्स हिंदी की साल 2022 की सर्वश्रेष्ठ वनडे एकादश, बाबर आजम के हाथों में कमान बाबर आजम

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023 फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023 फाइनल: मुकाबला शुरू होने से पहले वायुसेना ने आसमान में दिखाए करतब वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप इतिहास में फाइनल मुकाबले में टॉस की क्या भूमिका रही? जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: विराट कोहली ने लगाया 65वां वनडे अर्धशतक, रिकी पोंटिंग से निकले आगे विराट कोहली
    सूर्यकुमार यादव लगातार तीसरी बार हुए पहली गेंद पर आउट, उनके नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव
    4 साल बाद घर में द्विपक्षीय वनडे सीरीज हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से दी पटखनी भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: एडम जैम्पा ने लिए 4 विकेट, किया भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वनडे क्रिकेट

    टी-20 क्रिकेट

    एशियाई खेल: आवेश खान ने की अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी एशियाई खेल
    रुतुराज गायकवाड़ ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में जीत के साथ किया कप्तानी में डेब्यू, ऐसा रहा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल, श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: गुलबदीन नायब ने की टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी एशियाई खेल
    एशियाई खेल, श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: कैस अहमद की शानदार गेंदबाजी, चटकाए 3 विकेट एशियाई खेल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025