NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / गाबा टेस्ट: मजबूत स्थिति में पहुंची ऑस्ट्रेलिया टीम, दूसरे दिन बने ये रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    गाबा टेस्ट: मजबूत स्थिति में पहुंची ऑस्ट्रेलिया टीम, दूसरे दिन बने ये रिकॉर्ड्स 
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    गाबा टेस्ट: मजबूत स्थिति में पहुंची ऑस्ट्रेलिया टीम, दूसरे दिन बने ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 15, 2024
    01:44 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच गाबा में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। मुकाबले का दूसरा दिन समाप्त हो गया है। कंगारू टीम ने 7 विकेट खोकर 405 रन बना लिए हैं।

    एलेक्स कैरी (45*) और मिचेल स्टार्क (7*) अभी नाबाद हैं। कंगारू टीम के लिए ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शानदार शतकीय पारी खेली।

    भारत के जसप्रीत बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी की और 5 विकेट लिए। आइए दिन के खेल पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    दूसरे दिन का लेखा-जोखा

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन 13.2 ओवर का ही खेल हो पाया था। एक समय कंगारू टीम के 3 बल्लेबाज सिर्फ 75 रन पर पवेलियन में थे।

    यहां से स्मिथ (101) और हेड (152) ने पारी संभाली और दोनों के बीच 302 गेंदों में 241 रन की साझेदारी हुई।

    भारत के लिए बुमराह ने 5 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और नितीश रेड्डी के खाते में 1-1 विकेट आए।

    शतक

    हेड ने टेस्ट करियर का 9वां शतक लगाया 

    हेड ने 115 गेंदों का सामना करते हुए शतक पूरा किया। उन्होंने 160 गेंदों का सामना किया और 152 रन बनाए। उनके बल्ले से 18 चौके निकले। यह उनके टेस्ट करियर का 9वां और भारतीय टीम के खिलाफ तीसरा शतक है।

    गाबा के मैदान पर भारत के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाले हेड 5वें ऑस्ट्रेलियाई हैं। उनसे पहले मार्नस लाबुशेन, जस्टीन लेंगर, स्मिथ और डॉन ब्रैडमैन ने यह कारनामा किया है।

    एडिलेड टेस्ट में भी हेड ने शतक लगाया था।

    पारी

    स्मिथ की कमाल की पारी 

    स्मिथ ने 190 गेंदों में 101 रन बनाए। उनके बल्ले से 12 चौके निकले। यह उनके टेस्ट करियर का 33वां और भारतीय टीम के खिलाफ 10वां शतक रहा।

    साल 2024 में यह उनका पहला टेस्ट शतक है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्मिथ भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं।

    उन्होंने रिकी पोटिंग को पीछे छोड़ दिया है। पोटिंग ने भारत के खिलाफ 14 शतक लगाए थे। स्मिथ के अब 15 शतक हो गए हैं।

    पीछे

    स्टीव वॉ स्मिथ ने छोड़ा पीछे 

    स्मिथ के टेस्ट करियर का यह 33वां शतक है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है। दोनों बल्लेबाजों ने 32 टेस्ट शतक लगाए हैं।

    स्मिथ ने इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज एलिस्टेयर कुक की बराबरी कर ली है। कुक ने अपने टेस्ट करियर में 161 मैच खेले थे और इसकी 291 पारियों में 33 शतक लगाने में कामयाब रहे थे।

    वॉ ने 168 टेस्ट मैचों में 32 शतक लगाए थे।

    शतक

    ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे ज्यादा शतक 

    स्मिथ अब ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पहले स्थान पर पोंटिग हैं। उन्होंने 168 टेस्ट की 287 पारियों में 41 शतक लगाए थे। स्मिथ अब 33 शतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

    सक्रिय खिलाड़ियों में स्मिथ से ज्यादा शतक सिर्फ इंग्लैंड के जो रूट ने लगाए हैं। उनके बल्ले से 152 टेस्ट में 36 शतक निकले हैं।

    विराट कोहली के नाम टेस्ट में 30 शतक है।

    गेंदबाजी

    बुमराह ने की घातक गेंदबाजी 

    कंगारू टीम के खिलाफ यह तीसरा मौका है, जब बुमराह ने 5 विकेट हॉल लिया है। उनके तीनों 5 विकेट हॉल ऑस्ट्रेलिया में आए हैं। यह उनके टेस्ट करियर का 12वां 5 विकेट हॉल है।

    बुमराह अब SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रलिया) में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

    उन्होंने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा है। कपिल ने SENA देशों में 7 बार 5 विकेट हॉल लिए थे।

    जानकारी

    बुमराह दूसरे सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज 

    बुमराह भारत के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने जहीर खान और इशांत शर्मा को पीछे छोड़ा है। दोनों ने 11-11 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। कपिल ने 23 बार 5 विकेट हॉल लिए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार ने मौजूदा सीजन में चौथा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    भारतीय क्रिकेट टीम

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: नवंबर महीने के लिए जसप्रीत बुमराह समेत ये खिलाड़ी हुए नामित  जसप्रीत बुमराह
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा टेस्ट: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है जोरदार टक्कर  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    एडिलेड टेस्ट: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारतीय टीम में 3 बदलाव  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    एडिलेड टेस्ट: मिचेल स्टार्क ने भारत के खिलाफ पहली बार लिया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े  मिचेल स्टार्क

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: एडिलेड ओवल के मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज  भारतीय क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: एडिलेड के मैदान पर कैसा रहा है भारत और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन? भारतीय क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: जोश हेजलवुड दूसरे टेस्ट से बाहर, स्कॉट बोलैंड को मिल सकता है मौका बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: स्टीव स्मिथ के एडिलेड ओवल ग्राउंड पर कैसे हैं आंकड़े? टेस्ट क्रिकेट

    टेस्ट क्रिकेट

    हैरी ब्रूक के नाम विदेशी सरजमीं पर 10 टेस्ट मैचों में 7 शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा ने पिछली 11 टेस्ट पारियों में लगाया केवल एक अर्धशतक, जानिए निराशाजनक आंकड़े  रोहित शर्मा
    एडिलेड टेस्ट: पहले दिन भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का रहा दबदबा, ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    एडिलेड टेस्ट: जसप्रीत बुमराह ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि, जानिए उनके आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: पिंक बॉल टेस्ट में ट्रेविस हेड का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  ट्रेविस हेड
    क्या रोहित शर्मा को एडिलेड टेस्ट में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए? जानिए कैसे हैं आंकड़े रोहित शर्मा
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: पिंक बॉल टेस्ट में स्टीव स्मिथ का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  स्टीव स्मिथ
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: पिंक बॉल टेस्ट में मिचेल स्टार्क का कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े मिचेल स्टार्क
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025