श्रीलंका ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 49 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 49 रन से हराते हुए 2 मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल की।
कोलंबो में हुए मैच में मेजबान टीम ने कप्तान चरित असलंका के शतक (127) के बावजूद 46 ओवर में सभी विकेट खोकर 214 रन बनाए।
जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 33.5 ओवर में 165 रन पर ही सिमट गई।
आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
ऐसा रहा रोचक मुकाबला
श्रीलंका ने 55 रन तक अपने 5 विकेट खो दिए। इस बीच श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
लगातार गिर रहे विकेटों के बीच कप्तान असलंका ने शतक लगाया और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया से सीन एबॉट ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 18 रन तक अपने 3 विकेट खो दिए। मध्यक्रम में एलेक्स कैरी (41) और आरोन हार्डी (32) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।
असलंगा
चरिथ असलंका ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया
असलंका नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने श्रीलंका की पारी संभाली और दुनिथ वेल्लालागे के साथ मिलकर 69 गेंदों में 77 रन जोड़े।
ईशान मलिंगा के साथ उन्होंने 79 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी में मलिंगा का योगदान सिर्फ 1 रन था।
असलंका ने 126 गेंदों का सामना किया और 127 रन बनाए। उनके बल्ले से 14 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 100.79 की रही।
यह असलंका के वनडे करियर का चौथा शतक रहा।
कैरी
एलेक्स कैरी ने पूरे किए अपने 2,000 वनडे रन
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज कैरी ने 38 गेंदों में 41 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया।
इस बीच उन्होंने अपने वनडे करियर के 2,000 रन पूरे किए।
कैरी ने अब 77 मैच की 70 पारियों में 34.81 की औसत और 89.97 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,019 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने 106 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ एक शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं।
तीक्षणा
महेश तीक्षणा ने की उम्दा गेंदबाजी
तीक्षणा ने 9.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 40 रन देते हुए 4 सफलताएं हासिल की। इस बीच उन्होंने एक ओवर मेडन भी किया।
उन्होंने शीर्षक्रम में कूपर कोनोली (3) के रूप में अपना पहला विकेट लिया।
इसके बाद उन्होंने अपनी गेंदबाजी में मार्नस लाबुशेन (15), स्पेंसर जॉनसन (0) और सीन एबॉट (20) को पवेलियन की राह दिखाई।
वहीं, असिथा फर्नांडो और दुनिथ वेलालागे ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।