NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: चरिथ असलंका ने जड़ा वनडे करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: चरिथ असलंका ने जड़ा वनडे करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    चरिथ असलंका ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: चरिथ असलंका ने जड़ा वनडे करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 12, 2025
    01:38 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान चरिथ असलंका ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ बुधवार को 2 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक (127) जड़ा है।

    यह उनके वनडे करियर का चौथा शतक रहा, जिसे उन्होंने 112 गेंदों में पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस खिलाड़ी का दूसरा शतक है। उनकी पारी की बदौलत ही श्रीलंका नियमित अंतराल में लग रहे झटकों से उबर पाई।

    उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।

    पारी

    ऐसी रही असलंका की पारी

    असलंका नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए थे। 55 रन तक श्रीलंका के 5 बल्लेबाज पवेलियन में थे। यहां से उन्होंने पारी संभाली और दुनिथ वेल्लालागे के साथ मिलकर 69 गेंदों में 77 रन जोड़े।

    ईशान मलिंगा के साथ उन्होंने 79 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी में मलिंगा का योगदान सिर्फ 1 रन था।

    असलंका ने 126 गेंदों का सामना किया और 127 रन बनाए। उनके बल्ले से 14 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 100.79 की रही।

    आंकड़े

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल के हैं असलंका के आंकड़े 

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ असलंका ने पहला वनडे मुकाबला साल 2022 में खेला था। उन्होंने अब तक 7 मैच खेले हैं। इसकी 7 पारियों में 56.50 की उम्दा औसत के साथ 339 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    उनके बल्ले से 2 शतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 127 रन रहा है।

    इस खिलाड़ी ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन (359) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं।

    फॉर्म

    वनडे क्रिकेट में असलंका का रहा है कमाल का फॉर्म 

    असलंका ने इस साल 4 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसकी 4 पारियों में 32.75 की औसत से 131 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    पिछले साल यह खिलाड़ी कमाल के फॉर्म में था। 2024 में उन्होंने 18 मुकाबले खेले थे और इसकी 16 पारियों में 50.41 की उम्दा औसत के साथ 605 रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101 रन रहा था।

    करियर

    असलंका के वनडे करियर पर एक नजर 

    असलंका ने अपना पहला वनडे मुकाबला 2021 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 72 वनडे मैच खेले हैं। इसकी 64 पारियों में 41.74 की औसत से 2,296 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    उनके बल्ले से 4 शतक के अलावा 14 अर्धशतक भी निकले हैं। इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 127 रन रहा है।

    कप्तान के तौर पर इस खिलाड़ी ने 13 मैच में 34.36 की औसत से 378 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    चरिथ असलंका
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: हेनरिक क्लासेन का इस संस्करण में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  हेनरिक क्लासेन
    IRCTC के AI असिस्टेंट का उपयोग करके ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? जानिए तरीका IRCTC
    'सितारे जमीन पर': सबसे पहले इन 10 खास लोगों को दिखाई जाएगी फिल्म, क्या है योजना? आमिर खान
    वनडे क्रिकेट: बिना किसी शतक के इन टीमों ने बनाए हैं सबसे बड़े स्कोर  वनडे क्रिकेट

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका: ट्रिस्टन स्टब्स ने जड़ा दूसरा टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका: तेम्बा बावुमा ने टेस्ट करियर का तीसरा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  तेम्बा बावुमा
    टेस्ट क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार डरबन में श्रीलंका को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका द्वारा श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की गई सबसे बड़ी जीत  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    चरिथ असलंका

    कौन हैं चरिथ असलंका, जिन्होंने श्रीलंका को शानदार बल्लेबाजी से एशिया कप के फाइनल में पहुंचाया? वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: चरिथ असलंका ने जमाया वनडे करियर का 10वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: श्रीलंका ने नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  वनडे विश्व कप 2023
    जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की प्रारंभिक टीम का ऐलान  श्रीलंका क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    भारतीय टीम ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, पहला वनडे: शुभमन गिल शतक से चूके, अक्षर पटेल ने भी लगाया अर्धशतक शुभमन गिल
    चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: त्रिकोणीय सीरीज के पहले वनडे की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे वनडे की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर    टेस्ट क्रिकेट
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: दक्षिण अफ्रीकी टीम में एनरिक नोर्खिया की जगह कॉर्बिन बॉश को मिला मौका चैंपियंस ट्रॉफी
    इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को दिया 305 का लक्ष्य, जो रूट की शानदार पारी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025