LOADING...
ऑस्ट्रेलिया ने लगातार चौथे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
ऑस्ट्रेलिया को कमाल की जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@CricketAus)

ऑस्ट्रेलिया ने लगातार चौथे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

Jul 27, 2025
10:01 am

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच सेंट किट्स में खेले गए चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को कंगारू टीम ने 3 विकेट से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ 5 मैचों की इस सीरीज में उसने 4-0 की अजेय बढ़त ले ली है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205/9 का स्कोर बनाया था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19.2 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज के लिए शेरफन रदरफोर्ड ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 206.67 की रही। जेसन होल्डर (26) और रोमारियो शेफर्ड (28) ने आखिरी ओवर में तेजी से रन बनाए। जवाब में जोश इंग्लिश (51), कैमरून ग्रीन (55) की पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने आसान जीत दर्ज कर ली।

गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन 

ऑस्ट्रेलिया के सभी गेंदबाजों का मैच में अच्छा प्रदर्शन रहा। आरोन हार्डी ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 2 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट ने 4 ओवर में 39 रन खर्च कर 2 विकेट लिए। सीन एबॉट महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 61 रन दिए। हालांकि, उन्हें भी 2 सफलता मिली। एडम जैम्पा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 54 रन खर्च किए। नाथन एलिस ने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन दिए।

Advertisement

अर्धशतक

इंग्लिश की पारी पर एक नजर 

इंग्लिश ने 30 गेंदों का सामना किया और 51 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 170 की रही। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने ये दोनों अर्धशतक वेस्टइंडीज के खिलाफ ही लगाए हैं। इस टीम के खिलाफ उन्होंने 7 पारियों में 34.33 की औसत और 185.58 की स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 78* रन रहा है।

Advertisement

ग्रीन

ग्रीन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक 

ग्रीन ने 35 गेंदों का सामना किया और 55 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 157.14 की रही। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 6 मैच खेले हैं और इसकी 6 पारियों में 47 की औसत और 155.37 की स्ट्राइक रेट से 188 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से इस टीम के खिलाफ 3 अर्धशतक निकले हैं।

जानकारी

मैक्सवेल की ताबड़तोड़ पारी पर एक नजर 

मैक्सवेल सलामी बल्लेबाज के रूप में आए और उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 1 चौका और 6 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 261.11 की रही।

Advertisement