LOADING...
विजय हजारे ट्रॉफी 2023, फाइनल: अशोक मेनारिया ने लगाया लिस्ट-A करियर का 19वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े
अशोक मेनारिया ने जड़ा अर्धशतक (तस्वीर:एक्स/@IPL)

विजय हजारे ट्रॉफी 2023, फाइनल: अशोक मेनारिया ने लगाया लिस्ट-A करियर का 19वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Dec 16, 2023
05:06 pm

क्या है खबर?

विजय हजारे ट्रॉफी 2023 के फाइनल मुकाबले में शनिवार को हरियाणा क्रिकेट टीम के कप्तान अशोक मेनारिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। राजस्थान क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने 72.92 की स्ट्राइक रेट से 96 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके भी लगाए। यह मेनारिया के लिस्ट-A करियर का 19वां अर्धशतक है। उन्होंने इस प्रारूप में उन्होंने 2 शतक भी लगाए हैं। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े

लिस्ट-A में मेनारिया के आंकड़े

लिस्ट-A क्रिकेट में मेनारिया ने अब तक 111 मैच की 103 पारियों में 2,665 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत करीब 30 की और स्ट्राइक रेट 81 की रही है। उनका सर्वाधिक स्कारे 113* रन है। टूर्नामेंट में मेनारिया ने सेमीफाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ 1, क्वार्टर फाइनल में बंगाल के खिलाफ 29, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 9, कर्नाटक के खिलाफ 1, दिल्ली के खिलाफ 40, मिजोरम के खिलाफ 0 और उत्तराखंड के खिलाफ नाबाद 44 रन बनाए थे।

प्रदर्शन

घरेलू क्रिकेट में मेनारिया का प्रदर्शन

घरेलू क्रिकेट में मेनारिया के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 88 प्रथम श्रेणी मैच की 143 पारियों में 5,034 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 35.84 और स्ट्राइक रेट 56.38 की रही है। इस प्रारूप में उन्होंने 22 अर्धशतक और 11 शतक भी लगाए हैं। साथ ही मेनारिया ने 72 टी-20 क्रिकेट की 63 पारियों में 18.63 की औसत और 115.67 की स्ट्राइक रेट से 1,085 रन जड़े हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 77 रन है।