Page Loader
IPL 2024 में आंद्रे रसेल बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स 
आंद्रे रसेल KKR के दिग्गज खिलाड़ी हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

IPL 2024 में आंद्रे रसेल बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स 

Mar 18, 2024
07:22 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। 2 बार की चैंपियन रही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेलेगी। इस सीजन भी टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल से KKR को बहुत उम्मीदें होंगी। यह खिलाड़ी साल 2014 से इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ा हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रसेल कौन से रिकॉर्ड्स इस सीजन बना सकते हैं।

विकेट

KKR के लिए 100 विकेट 

रसेल इस सीजन 3 विकेट लेते ही KKR के लिए 100 विकेट पूरे कर लेंगे। वह इस टीम के लिए ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज होंगे। उनसे आगे सिर्फ सुनील नरेन (181) हैं। रसेल ने अब तक 111 मैच खेले हैं और 22.95 की औसत से 97 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी 9.10 की रही है। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/15 का रहा है।

रन

दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका 

KKR के लिए सबसे ज्यादा रन गौतम गंभीर ने बनाए हैं। उनके बल्ले से 122 मैच में (3,345) रन निकले हैं। दूसरे स्थान पर रॉबिन उथप्पा हैं। उन्होंने 91 मैच में (2,649) रन बनाए हैं। अगर इस सीजन रसेल के बल्ले से 380 रन निकलते हैं तो वह उथप्पा को पीछे छोड़ देंगे और रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ जाएंगे। रसेल ने अब तक 111 मैच में 175.07 की स्ट्राइक रेट से 2,269 रन बनाए हैं।

छक्का

IPL में 200 छक्के 

रसेल ने अब तक IPL में 193 छक्के लगाए हैं। अगर वह इस सीजन 7 छक्के और लगा लेते हैं तो IPL के इतिहास में 200 छक्के पूरे करने वाले 9वें खिलाड़ी बन जाएंगे। IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (357) के नाम है। रोहित शर्मा इस मामले में (257) दूसरे स्थान पर हैं। एबी डिविलियर्स (251) छक्के के साथ तीसरे और महेंद्र सिंह धोनी (239) चौथे स्थान पर हैं।

टी-20

450 टी-20 विकेट 

रसेल ने अब तक 482 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 25.60 की औसत से 430 विकेट लिए हैं। अगर वह इस सीजन 20 विकेट और ले लेते हैं तो वह अपने टी-20 करियर में 450 विकेट पूरे कर लेंगे। वह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ छठे गेंदबाज होंगे। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट ड्वेन ब्रावो (625) ने लिए हैं। दूसरे स्थान पर 563 विकेट के साथ राशिद खान और तीसरे स्थान पर नरेन (535) हैं।