युजवेंद्र चहल को नशे में धुत ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 15वीं से लटकाया था नीचे, जानिए पूरा मामला
क्या है खबर?
भारत के प्रमुख लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने साल 2013 के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान हुई एक बेहद खौफनाक और जानलेवा घटना का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु के एक होटल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) द्वारा आयोजित पार्टी में नशे में धुत एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उन्हें होटल की 15वीं या 16वीं मंजिल की बालकनी से नीचे लटका दिया था। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे एंड्रयू साइमंड्स के होने से इनकार कर दिया।
बयान
चहल ने क्या दिया बयान?
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान चहल ने कहा, "उस समय बेंगलुरु में RCB की एक पार्टी थी और मैं मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेल रहा था। मैं भी उस पार्टी में गया और वहां मैंने एक शख्स को देखा जो अत्यधिक शराब पिए हुए था। वह काफी मजबूत और भारी शरीर वाला था। वह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया का था, लेकिन वह न तो एंड्रयू साइमंड्स था और न ही जेम्स फ्रैंकलिन था।"
घटना
क्या थी वह पूरी घटना?
चहल ने कहा, "उस ऑस्ट्रेलियाई ने मुझे अपने पास बुलाया और हवा में उठा लिया। पहले मुझे लगा कि वह मजाक कर रहा है, लेकिन फिर उसने मुझे बालकनी से नीचे लटका दिया और मैं सिर्फ उसकी गर्दन पकड़े हुए था। मैं डर गया था। तभी अचानक सब लोग बीच में आए और उन्होंने मुझे वापस ऊपर लाया। वह व्यक्ति तो हंस रहा था, लेकिन मेरे लिए यह एक पुनर्जन्म जैसा था। वह होटल की 15वीं या 16वीं मंजिल थी।"
शिकायत
शिकायत न करने की क्या रही वजह?
चहल ने स्वीकार किया कि उस समय वह काफी युवा और नासमझ थे, जिसकी वजह से उन्हें यह समझ नहीं आया कि इस गंभीर मामले की कोई आधिकारिक या कानूनी शिकायत कैसे दर्ज कराई जाए।
उन्होंने अंततः इस भयानक घटना को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने और अपने क्रिकेटिंग करियर पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया था।
बता दें कि कई रिपोर्टों में यह सुझाव दिया गया था कि दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर साइमंड्स इस घटना के लिए जिम्मेदार थे।
करियर
कैसा रहा है चलल का क्रिकेट करियर?
36 वर्षीय चहल काफी समय से भारतीय टीम से बाहर हैं। उन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 के रूप में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था।
IPL में वह वर्तमान में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते हैं। 2026 में उन्होंने 14 मैचों में 12 विकेट लिए थी।
वह IPL में 188 मैचों में 233 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। भारत के लिए उन्होंने 72 वनडे मैचों में 121 विकेट और 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 96 विकेट चटकाए हैं।