IPL 2025: KKR के नए कप्तान अजिंक्य रहाणे के आंकड़े कैसे हैं?
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की विजेता रही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2025 सीजन के लिए अजिंक्य रहाणे को अपना कप्तान नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने 3 मार्च को इसकी घोषणा की।
रहाणे के अलावा वेंकटेश अय्यर को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। IPL की मेगा नीलामी में KKR द्वारा रहाणे को उनकी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।
ऐसे में आइए इस टूर्नामेंट में उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
टीम
6 टीमों का हिस्सा रहे हैं रहाणे
अपने IPL करियर में रहाणे ने 6 टीमों - राजस्थान रॉयल्स (RR), राइजिंग पुणे सुपरजायंट (RPS), मुंबई इंडियंस (MI), दिल्ली कैपिटल्स (DC), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और अब KKR का प्रतिनिधित्व किया है।
उन्होंने 185 मैचों में 30.14 की औसत से 4,642 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 30 अर्धशतक शामिल है।
इस टूर्नामेंट में उनकी स्ट्राइक रेट 123.42 की रही है। उनके बल्ले से 103 छक्के और 478 चौके निकले हैं।
रन
सभी टीमों के लिए रहाणे का प्रदर्शन
RR के लिए उन्होंने 100 मैच खेले और 34.26 की औसत से 2,810 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 17 अर्द्धशतक शामिल थे।
MI के लिए उनके बल्ले से 10 मैचों में 18.50 की औसत से 148 रन निकले। RPS के लिए उन्होंने इतने ही मैचों में 33.15 की औसत से 862 रन बनाए थे। उन्होंने 8 अर्धशतक लगाए थे।
CSK के लिए 27 मैचों में उन्होंने 25.81 की औसत और 2 अर्धशतक की मदद से 568 रन बनाए थे।
कप्तान
कप्तान के तौर पर रहाणे के आंकड़े
रहाणे ने 25 मैचों में RR और RPS की कप्तानी की थी। इस दौरान 9 मैच में उन्हें जीत और 16 में हार मिली। उनका जीत प्रतिशत 36 का था।
कप्तान के रूप में उनके 24 मैच RR के लिए थे। रहाणे ने IPL में कप्तानी करते हुए 25.34 की औसत से 583 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले।
IPL 2024 में KKR लिए रहाणे ने 7 मैच में 19 की औसत से 133 रन बनाए थे।
टी-20
रहाणे के टी-20 करियर पर एक नजर
रहाणे ने टी-20 क्रिकेट में 271 मुकाबले खेले हैं। इसकी 255 पारियों में 29.66 की औसत से 6,852 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 123.88 की रही है।
उनके बल्ले से 2 शतक और 48 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105* रन रहा है।
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इस खिलाड़ी ने 20 मुकाबले खेले थे। इसकी 20 पारियों में 20.83 की औसत और 113.29 की स्ट्राइक रेट 375 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला था।