NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / हाथापाई मामले में पृथ्वी शॉ के खिलाफ सपना गिल ने दर्ज कराई FIR
    खेलकूद

    हाथापाई मामले में पृथ्वी शॉ के खिलाफ सपना गिल ने दर्ज कराई FIR

    हाथापाई मामले में पृथ्वी शॉ के खिलाफ सपना गिल ने दर्ज कराई FIR
    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 21, 2023, 12:33 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हाथापाई मामले में पृथ्वी शॉ के खिलाफ सपना गिल ने दर्ज कराई FIR
    सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर लगाए हैं गंभीर आरोप (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@prithvishaw)

    मुंबई की एक अदालत ने भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल को जमानत दे दी थी। अब सपना ने मुंबई पुलिस स्टेशन में भारतीय सलामी बल्लेबाज और उनके दोस्तों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। बता दें, हाल ही में पृथ्वी का सेल्फी को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद सपना समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।

    क्या है पूरा विवाद?

    पृथ्वी के दोस्त की शिकायत के मुताबिक, 16 फरवरी को उनकी कार को सपना और उनके दोस्तों ने क्षतिग्रस्त किया था और उनसे 50,000 रुपये की मांग की थी। यह विवाद एक पांच सितारा होटल में खाना खाने के दौरान पृथ्वी के सेल्फी नहीं देने के बाद हुआ था। आरोप हैं कि सपना ने पैसे नहीं देने पर गलत तरीके से फंसाने की धमकी दी थी। इसके बाद सपना और तीन अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

    इन मामलों में दर्ज कराई FIR 

    अंधेरी के एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में सपना के वकील काशिफ अली खान ने एक अर्जी दायर की है, जिसमें पृथ्वी और उनके दोस्तों के खिलाफ कथित छेड़छाड़ और मर्यादा भंग करने के आरोप में भी FIR दर्ज करने की मांग की है। सपना ने पृथ्वी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 34, 120 B, 146, 148, 149, 323, 324, 351, 354 और 509 के तहत केस दर्ज कराया है।

    सपना ने लगाया पृथ्वी के नशे में धुत होने का आरोप 

    सपना ने बताया कि 15 फरवरी को उनके दोस्त शोभित ठाकुर ने एक होटल में पृथ्वी से सेल्फी की मांग की थी, जिस पर भारतीय क्रिकेटर ने ठाकुर का फोन तोड़ दिया था। सपना ने ये भी आरोप लगाया कि नशे में धुत पृथ्वी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ठाकुर की पिटाई करनी शुरू कर दी। सपना ने आगे कहा कि उन्होंने अपने दोस्त को बचाने के लिए पृथ्वी और उनके साथियों से गुहार लगाई थी।

    सपना ने लगाया पृथ्वी पर गलत तरीके से छूने का आरोप 

    सपना ने आरोप लगाया है कि 15 फरवरी को हाथापाई के दौरान पृथ्वी ने उन्हें गलत तरीके से छूने के साथ-साथ धक्का दिया था। इसके अलावा सपना ने दावा किया कि उन्होंने इस विवाद के दौरान ही भारतीय क्रिकेटर और उनके दोस्तों को बता दिया था कि वह इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगी, लेकिन तब पृथ्वी और उनके दोस्तों ने ऐसा नहीं करने की अपील की थी।

    रणजी ट्रॉफी में खेलते दिखे थे पृथ्वी 

    पृथ्वी हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2022-23 में मुंबई की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने छह मैचों में 59.50 की औसत से 595 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने एक तिहरा शतक (379) भी लगाया था। वह इस सीजन में अजिंक्य रहाणे के बाद अपनी टीम से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। बता दें कि रहाणे ने सात मैचों में 634 रन अपने नाम किए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    पृथ्वी शॉ

    क्रिकेट समाचार

    अमेरिका में क्रिकेट खेलते दिख सकते हैं स्टीव स्मिथ, मेजर लीग क्रिकेट से हो रही बातचीत स्टीव स्मिथ
    शोएब अख्तर का खुलासा, बॉलीवुड फिल्म 'गैंगस्टर' के लिए मिला था मुख्य किरदार का प्रस्ताव शोएब अख्तर
    आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतक के बाद मंधाना बोलीं- पहले ऐसा लगा कि मैं बल्लेबाजी भूल गई महिला टी-20 विश्व कप
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: डेविड वार्नर बची हुई सीरीज से बाहर डेविड वार्नर
    चेतेश्वर पुजारा बनाम राहुल द्रविड़: 100 टेस्ट खेलने के बाद कैसे हैं दोनों के आंकड़े?  टेस्ट क्रिकेट
    दिल्ली टेस्ट की जीत का जश्न मनाने इकट्ठा हुए 1983 विश्व कप जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर
    विराट कोहली ने इस खेल में आजमाए थे हाथ, हुए बुरी तरह फेल विराट कोहली

    पृथ्वी शॉ

    पृथ्वी शॉ के साथ मारपीट करने वालों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया क्रिकेट समाचार
    कौन हैं क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से हाथापाई कर गिरफ्तार हुईं सपना गिल?  सोशल मीडिया
    पृथ्वी शॉ का अब तक किन-किन विवादों से रहा है नाता?  भारतीय क्रिकेट टीम
    पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर हमला, खिलाड़ी ने सेल्फी लेने से किया था मना  क्रिकेट समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023